फिल्म 'कल हो न हो' में करीना कपूर बनने वाली थीं शाहरुख खान की 'नैना', सेकेंड च्वॉइस कहे जाने पर प्रीति जिंटा ने दिया था यह जवाब

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रही हैं, जो पहले किसी और एक्टर को ऑफर हुई थी, लेकिन फिर किसी और की झोली में जा गिरी और इन फिल्मों ने इतिहास रचा। शाहरुख खान के करियर में तो कई ऐसी मूवीज हैं, जिनके लिए किंग खान फर्स्ट च्वॉइस नहीं थे पर बाद में वो फिल्में उनकी करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुईं, लेकिन यहां हम शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर कुछ ऐसा ही हुआ था। बात हो रही है फिल्म 'कल हो न हो' की। यह कल्ट फिल्म पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था और फिर इस फिल्म में प्रीति जिंटा, नैना बनीं। बाद में करीना ने इस फिल्म को लेकर कई बयान भी दिए थे, जिसके बाद प्रीति और उनके बीच कोल्ड वॉर शुरू होने का दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया था। 'कॉफी विद करण' में प्रीति ने इस मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी थी और उस चर्चा का जवाब दिया था, जिसमें कहा जाता रहा कि प्रीति इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। यह पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि प्रीति ने क्या जवाब दिया था?
प्रीति ने करण जौहर के शो में दिया था यह जवाब
Literally loved the way Preity Zinta replied back to Karan Johar in Koffee with Karan show when asked about getting the role in Kal Ho Naa Ho.
— 𝙅. (@jalebination) May 1, 2026
He is always such a jerk, always demeaning everyone who is not a nepo kid.
Listen to Saif's answer at the end 😎 pic.twitter.com/zUZhoRvftT
करण जौहर के शो कॉफी विद करण का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करण जौहर इस वीडियो में प्रीति से पूछते नजर आते हैं कि करीना ने फिल्म 'कल हो ना हो' को लेकर कई बयान दिए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये फिल्म उनके रिजेक्ट करने के बाद प्रीति को मिली थी। इस बात पर प्रीति ने बेबाक अंदाज में रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था, "अगर वो इंसान किसी दुकान में जाता है, वहां एक जींस ट्राई करता है, लेकिन उसे खरीदता नहीं है, तो वो जींस उसकी नहीं हो जाती है..बाद में जो व्यक्ति उसे आकर खरीद लेता है, जींस असल में उसी की ही कहलाती है।" प्रीति ने यह भी कहा था कि जब करण ने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई थी तो उन्हें काफी हैरानी हुई थी कि आखिर कोई इस फिल्म को करने के लिए कैसे मना कर सकता है। प्रीति ने बताया था कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी और ये उनकी किस्मत थी कि उन्हें ये फिल्म मिली। इस वीडियो में प्रीति, सैफ से भी पूछती हैं कि उनके हिसाब से कौन बेहतर नैना होती, तो सैफ ने जवाब में कहा था कि इस फिल्म के बाद वो किसी और को नैना के तौर पर नहीं देख सकते।
करीना कपूर ने इस वजह से रिजेक्ट कर दी थी फिल्म

उस वक्त कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करीना ने करण से फिल्म के लिए शाहरुख खान के बराबर फीस मांगी थी और करण के मना करने पर उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। हालांकि, इस बात को कभी एक्ट्रेस ने खुद कंफर्म नहीं किया था।
यह भी पढ़ें- 'पति पत्नी और वो दो' पर लगे चीटिंग को बढ़ावा देने के इल्जाम, विवादों में फंसी फिल्म तो आयुष्मान खुराना ने दी सफाई
फिल्म 'कल हो न हो' की रिलीज को कई साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी इसकी गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में की जाती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।