Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा कौन हैं? 'धुरंधर 2' पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

Reet Padda Dhurandhar 2 Controversy: 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर 2' के बारे में कुछ ऐसा कहा था, जिसके चलते वो विवादों में आ गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पहले प्राइवेट किया और फिर डिलीट कर दिया। चलिए आपको बताते हैं कि रीत पड्डा कौन हैं और उन्होंने 'धुरंधर 2' को लेकर क्या टिप्पणी की थी?
Updated:- 2026-03-30, 20:50 IST
Reet Padda Dhurandhar 2 controversy

'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा इन दिनों सुर्खियों में हैं। रीत यूं तो लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे लेकर वो विवादों में आ गईं। उन्होंने 'धुरंधर 2' को प्रोपोगैंडा फिल्म कहा और कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए फिल्म के मेकर्स पर भी कटाक्ष किया। इसके बाद से उनकी खूब आलोचना हो रही है। विवादों में घिरने के बाद रीत ने पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट किया और रिपोर्ट्स की मानें तो अब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम और लिंक्डइन अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि रीत पड्डा कौन हैं और उन्होंने फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर क्या कहा था?

रीत पड्डा कौन हैं?

who is reet pada
रीत पड्डा की बहन अनीत पड्डा फिल्मी स्टार हैं, लेकिन रीत का बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मी दुनिया से अलग रीत ने पेरिस में कॉस्ट्यूम सक्सेस मैनेजर के तौर पर अपना करियर बनाया है। इसके अलावा, वो मार्केटिंग स्पेशलिस्ट भी हैं।

यह भी पढ़ें- 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा नहीं बनेंगी 'मधुबाला' की बायोपिक का हिस्सा, फैंस को था पहली झलक का इंतजार लेकिन...

रीत पड्डा ने 'धुरंधर 2' को लेकर क्या टिप्पणी की थी?

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म का पहला पार्ट भी हिट रहा था और दूसरे पार्ट ने तो कमाई के सभी रिकॉर्ड्स ही तोड़ दिए हैं। जहां काफी लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है, तो वहीं कई लोग इसे प्रोपोगैंडा फिल्म बता रहे हैं। हाल ही में अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने इस फिल्म पर निशाना साधा था। उन्होंने 'धुरंधर' को प्रोपोगैंडा फिल्म बताया था और इसके साथ ही, 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों की भी आलोचना की थी। उन्होंने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा था, लेकिन उनकी ये टिप्पणी उन पर ही भारी पड़ गई। उन्होंने लिखा था कि ये सारी फिल्में  सरकार के पक्ष में नैरेटिव पेश करती हैं और उसी के लिहाज से बनाई गई हैं। रीत की इस टिप्पणी की चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। उन्होंने पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट किया और फिर इसे डिलीट कर दिया। बता दें कि 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1361.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

  

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....

 

बता दें कि अनीत पड्डा या रीत पड्डा की तरफ से इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी के बाद कोई रिएक्शन नहीं आया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Aneet Padda, Reet Padda

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।