Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:56 AM IST

जब नूतन ने सेट पर जड़ दिया था संजीव कुमार को थप्पड़, मैगजीन में छपी एक खबर बनी थी वजह

शादीशुदा नूतन संग संजीव कुमार के अफेयर के चर्चे एक वक्त पर जोरों पर थे। कहा तो यह भी जाता है कि संजीव कुमार की वजह से नूतन और उनके पति रजनीश बहल के बीच झगड़े भी होने लगे थे। यहां तक कि पति को वफादारी साबित करने के लिए नूतन ने संजीव कुमार को थप्पड़ तक मार दिया था।
Updated:- 2026-06-18, 11:09 IST
image

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी प्रेम कहानियां हैं, जो मुकम्मल नहीं हो सकीं, लेकिन जिनके चर्चे हमेशा रहे। बात चाहे दिलीप कुमार-मधुबाला की हो, अमिताभ-रेखा ही हो, राज कपूर नरगिस की हो या फिर नूतन और संजीव कुमार की, इनकी कहानियों के कई किस्से आज भी कहे-सुने जाते हैं। संजीव कुमार और नूतन के अफेयर के चर्चे एक वक्त पर जोरों पर थे। फिल्मी मैगजीन से लेकर बी टाउन गलियारों तक, इनकी प्रेम कहानी काफी सुर्खियों में रही थी। नूतन उस समय रजनीश बहल संग शादीशुदा थीं, ऐसे में दोनों ने अपना रिश्ता खुलकर कभी स्वीकार नहीं किया। जब इनके रिश्ते की खबरों ने तूल पकड़ा, तो ये खबरें रजनीश बहल के कानों तक भी पहुंची और दोनों के बीच झगड़े होने लगे। यहां तक कि नूतन ने गुस्से में संजीव कुमार को थप्पड़ भी मार दिया था।

जब संजीव कुमार संग अफेयर की खबरों से बैखला गई थीं नूतन

संजीव कुमार की भतीजी जिगना शाह और लेखक हनीफ जवेरी ने एक सीनियर जर्नलिस्ट संग इंटरव्यू में संजीव कुमार और नूतन के अफेयर पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि संजीव कुमार और नूतन का अफेयर साल 1970 में आई फिल्म 'देवी' से शुरू हुआ था। इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया था। संजीव कुमार की बहन ने बताया था कि नूतन ने फिल्म देवी के सेट पर संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था। कहा जाता है कि संजीव कुमार और नूतन एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे और धीरे-धीरे हर फिल्मी मैगजीन में उनके अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी थीं।

when nutan slapped sanjeev kumar

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपने पति का भरोसा जीतने के लिए और यह साबित करने के लिए कि उनका संजीव कुमार संग अफेयर नहीं है, उन्होंने ऐसा किया था। वहीं कई दावों में कहा गया कि एक मैगजीन में संजीव कुमार संग उनके रिश्ते को लेकर छपा था, जिसे पढ़कर उन्हें गुस्सा आ गया था और उन्होंने संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था।

नूतन और उनके पति के बीच होने लगे थे झगड़े

when nutan slapped sanjeev kumar on devi movie set
इन अफेयर की खबरों की वजह से नूतन और उनके पति के बीच झगड़े होने लगे थे। संजीव कुमार को जब यह पता चला कि उनकी वजह से नूतन की जिंदगी में परेशान आ रही है, तो उन्होंने उनके पति रजनीश को शांत करने के लिए उन्हें कॉल किया था, लेकिन वो और भड़क गए थे।

यह भी पढ़ें- 'मेरी इज्जत से ज्यादा महंगा नहीं है...', मीना कुमारी का पति कहे जाने पर भड़क जाते थे कमाल अमरोही; भरी महफिल में कर दिया था एक्ट्रेस को रुसवा

मीडिया से छुपाई गई थी थप्पड़ की बात

जिगना शाह और हनीफ जवेरी ने यह भी बताया था कि सेट पर हुए इस किस्से के बारे में मीडिया को भनक नहीं पड़ने दी गई थी। संजीव कुमार को उनके दोस्त ने इस बात को छुपाने के लिए कहा था ताकि बात न बढ़े। इस घटना के बाद दोनों के रास्ते जुदा हो गए थे।

 

 यह भी पढ़ें- शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थीं नूतन, पति की इस बात ने बदल दिया था उनका फैसला

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।