शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थीं नूतन, पति की इस बात ने बदल दिया था उनका फैसला

नूतन की गिनती गुजरे जमाने की मशहूर अदाकाराओं में ही जाती है। उन्होंने कई फिल्मों में सशक्त अभिनय किया और ऑडियंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की थी और एक्ट्रेस बनने के ख्वाब कम उम्र से ही उनकी आंखों में सजने लगे। उन्होंने 'सीमा', 'सुजाता', 'बंदिनी' और 'मैं तुलसी तेरे आंगन की' जैसी फिल्मों से खुद को साबित किया। वो उस दौर में महिला प्रधान फिल्मों का हिस्सा हुआ करती थीं। उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम कि थे। ब्लैक एंड व्हाइट जमाने में नूतन ने अपनी अदायगी से बड़े परदे को सजाया। अपने करियर के पीक पर उन्होंने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी की थी। उस वक्त ऐसा चलन था कि आमतौर पर एक्ट्रेसेस शादी करने के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह देती थीं। ऐसे में नूतन ने भी फिल्में न करने का मन बना लिया था, लेकिन उनके पति ने कुछ ऐसा कहा कि उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
शादी के बाद फिल्मी दुनिया छोड़ना चाहती थीं नूतन
नूतन ने साल 1959 में नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी की थी। कहा जाता है कि वो शादी के बाद फिल्में छोड़ने का मन बना चुकी थीं क्योंकि उस समय लगभग सभी एक्ट्रेसेस ऐसा ही किया करती थीं, लेकिन नूतन के पति ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा, "अगर तुम एक पेंटर होती, तो क्या मैं तुम्हें पेंटिंग करने से रोकता...तो मैं तुम्हें एक्टिंग करने से क्यों रोकूं? इसके बाद नूतन ने फिल्मों में काम जारी रखा और 'अनाड़ी' और 'सुजाता' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में एक्टिंग की। नूतन के सादगी भरे अंदाज को परदे पर काफी पसंद किया जाता था।
मिस इंडिया जीतने वाली पहली एक्ट्रेस थीं नूतन

नूतन मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 16 साल की उम्र में 1952 का 'मिस इंडिया' का ताज जीता था। सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीतने का रिकॉर्ड भी लंबे वक्त तक उनके नाम रहा था। उन्होंने लगभग चार दशकों तक हिंदी सिने जगत पर राज किया। उस वक्त परदे पर स्विमसूट पहनकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था।
यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान ने आमिर से की थी काजोल की बुराई, कहा था तुम उसके साथ कभी काम मत करना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।