Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:04 AM IST

Welcome to the Jungle X Review: दमदार कॉमेडी या बिखरी हुई स्टोरी? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें यह रिव्यू

अक्षय कुमार, रवीना टंडन, परेश रावल और सुनील शेट्टी समेत कई अन्य स्टार्स की मूवी 'वेलकम टू द जंगल' आज (26 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है, लेकिन इसे देखने के लिए आपको लॉजिक को छुट्टी पर भेजना होगा। सोशल मीडिया पर अक्षय और रवीना के एक सीन की खूब तारीफ हो रही है और बताया जा रहा है कि थियेटर्स में इस सीन पर खूब तालियां बजी हैं।
Updated:- 2026-06-26, 11:28 IST
image

अक्षय कुमार का कॉमेडी अवतार अमूमन फैंस को पसंद आता है और एक बार फिर खिलाड़ी कुमारी अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के साथ लौट चुके हैं। 'वेलकम टू द जंगल' आज 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस लगभग तीन दर्जन कलाकार हैं। इस मूवी को लेकर काफी बज था और 90 की आइकॉनिक जोड़ी अक्षय-रवीना के साथ आने को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। यह 'वेलकम' सीरीज की तीसरी किश्त है। फिल्म को कल के पेड प्रिव्यूज में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और आज यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर आप भी इस फिल्म की टिकट बुक करने की सोच रही हैं, तो पहले एक्स रिव्यूज और रिएक्शंस पढ़ लीजिए।

अक्षय कुमार हैं फिल्म की जान


'वेलकम टू द जंगल' को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सुबह के शोज देखने के बाद लोग एक्स पर अपने रिव्यूज और रिएक्शंस पोस्ट कर रहे हैं। ज्यादातर क्रिटिक्स ने भी इसे बढ़िया रिव्यूज दिए हैं। लोगों का कहना है कि यह एक जबरदस्त एंटरटेनर है और इसके लगभग हर सीन में आपको दमदार कॉमेडी देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार फिल्म की जान हैं और यह साबित कर रहे हैं कि कॉमेडी जॉनर में वो कितने परफेक्ट हैं।

मजेदार एंटरटेनर है यह फिल्म

'वेलकम टू द जंगल' देखकर एक यूजर ने लिखा कि ओजी कॉमेडी वापस आ गई है। अक्षय कुमार फिल्म में लाजवाब हैं। एक्शन, गाने, कहानी और डायरेक्शन सब बेहतरीन है। क्लाइमैक्स फाइट फिल्म का बेस्ट पार्ट है।

लॉजिक को घर छोड़कर देखें यह फिल्म

2 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म में कॉमेडी जबरदस्त है, लेकिन आपको लॉजिक को छुट्टी देनी होगी। इसे आप 'कुछ भी हो रहा है' वाली कॉमेडी कह सकते हैं। फिल्म के डायलॉग्स शानदार हैं और यह आपको बांधे रखेगी।

टॉर्चर है वेलकम टू द जंगल

जहां ज्यादातर यूजर्स और क्रिटिक्स इस फिल्म को मजेदार कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म टॉर्चर है और इसे झेलना लोगों के लिए बहुत मुश्किल है। एक यूजर ने इसकी स्क्रिप्ट को बकवास बताया।

इस सीन पर जमकर बज रही हैं तालियां

फिल्म में एक सीन है, जहां रवीना अपने खून से अक्षय के माथे पर टीका लगाती हैं और फिर अक्षय भी रवीना के माथे पर खून से टीका लगाते हैं। यह सीन देखकर थियेटर्स में तालियां और सीटियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

'वेलकम टू द जंगल' को लेकर क्या है क्रिटिक्स का कहना?

ज्यादातर मूवी क्रिटिक्स ने इस फिल्म को बेहतरीन बताया है। मूवी क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा कि यह फिल्म शानदार एंटरटेनर है। उन्होंने इसे 1980 के दशक की एक मसाला एंटरटेनर बताया, जिसमें लॉजिक नहीं है पर जो ऑडियंस के दिल से जुड़ जाती है।

 

क्या है 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी?

'वेलकम टू द जंगल', मशहूर 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीन टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ समेत लगभग 34 स्टार्स से सजी इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प बताई जा रही है। यह 2,000 करोड़ की एक मनगढ़ंत फिल्म बनाने की कहानी है। एक अमीर और चालाक पॉलिटिशियन टैक्स बचाने के लिए किस तरह इस फिल्म को बनाने की बात कता है, मूवी बनाने के लिए कैसे राजपाल यादव और परेश रावल को चुना जाता है और फिर कहानी कैसे आगे बढ़ती है, यह देखने के लिए आपको थियेटर्स का रूख करना होगा।

 

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, इस वीकेंड Theatre में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में


'वेलकम टू द जंगल' को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और क्रिटिक्स से भी इसे अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।