Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:31 AM IST

अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, इस वीकेंड Theatre में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

यह वीकेंड सिनेमा प्रेमियों और अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि कई बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज हो रही हैं। 
Updated:- 2026-06-23, 18:20 IST
image

सिनेमा लवर्स और अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह वीकेंड बेहद धमाकेदार होने वाला है। जी हां, कॉमेडी, सुपरहीरो एक्शन और क्राइम-कॉमेडी का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा। अगर आप भी लंबे समय से थिएटर में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म देखने का इंतजार कर रहे थे, तो अपनी टिकटें बुक करने के लिए तैयार हो जाइए। ऐसे में इनके नामों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-सी फिल्में इस फ्राइडे रिलीज हो रही हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)

इस वीकेंड वेलकम टू द जंगल आ रही है। यह फिल्म बॉलीवुड की मशहूर और सुपरहिट 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी विशाल स्टारकास्ट है। 

1. (1)

फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीज, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ और परेश रावल जैसे कई दिग्गज कलाकार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

सुपरगर्ल (Supergirl)

हॉलीवुड और कॉमिक्स के शौकीनों के लिए डीसी स्टूडियोज अपनी नई सिनेमैटिक यूनिवर्स की धमाकेदार फिल्म 'सुपरगर्ल' लेकर आ रहा है। इस फिल्म में मिली एल्कॉक मुख्य किरदार यानी 'कारा जो-एल' (सुपरगर्ल) के रूप में नजर आएंगी। 

इसे भी पढ़ें - इस वीकेंड बच्चों को OTT पर दिखाएं अपने बचपन की ये एवरग्रीन एक्शन फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन

 कॉन सिटी और कैरी ऑन जट्टा (Con City & Carry On Jatta)

तमिल सिनेमा में हरीश दुरैराज के निर्देशन में बनी 'कॉन सिटी' रिलीज हो रही है। अर्जुन दास, अन्ना बेन और योगी बाबू अभिनीत यह एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है।

2 - 2026-06-23T180208.852

इसके साथ ही, पंजाबी सिनेमा के शौकीनों के लिए ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'कैरी ऑन जट्टा' का नया वर्जन भी थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो दर्शकों को लोटपोट करने का वादा करती है।

इसे भी पढ़ें - 'दृश्यम 3' से लेकर 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' तक, इस वीकेंड OTT पर रिलीज होने वाली हैं ये मूवीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।