Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:29 AM IST

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने ओपनिंग डे पर छापे नोट या रही सुस्त? जानें कितनी की कमाई

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आज (26 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में अच्छी कमाई की थी और ऐसे में उम्मीद थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका करेगी। चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए हैं?
Updated:- 2026-06-26, 23:19 IST
image

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार( 26 जून) को कॉमेडी का तड़का लगा है और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक-दो नहीं, बल्कि 30 से भी ज्यादा सितारे हैं। फिल्म में 90 के दशक में सुपरहिट रही अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी वापस लौटी है और साथ ही अक्षय कुमार-परेश रावल-सुनील शेट्टी की तिगड़ी भी है। ऐसे में ऑडियंस को फिल्म से उम्मीदें होना लाजमी है। फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है।

ज्यादातर क्रिटिक्स और सोशल मीडिया पर ऑडियंस ने इसे अच्छे रिव्यूज दिए हैं। हालांकि, यह जरूर है कि इसे देखने के लिए आपको लॉजिक को घर पर रखकर जाना होगा। फिल्म ने पेड प्रिव्यू में अच्छी कमाई की थी और ओपनिंग डे पर भी भारत में 15 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है। वहीं अगर पेड प्रिव्यूज के कलेक्शन को मिला लिया जाए, तो फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। चलिए आपको बताते हैं कलेक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स।

'वेलकम टू द जंगल' ने खोला डबल डिजिट में खाता

वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म को 10,487 शोज मिले थे। पेड प्रिव्यूज में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये हो गया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

बात अगर ग्रॉस कलेक्शन की करें, तो फिल्म 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। ओपनिंग डे पर फिल्म की इस धुआंधार कमाई इस तरफ इशारा करती है कि वीकेंड पर फिल्म की चांदी होने वाली है और अक्षय कुमार की इस फिल्म पर खूब पैसा बरसने वाला है।

यह भी पढ़ें- Welcome to the Jungle X Review: दमदार कॉमेडी या बिखरी हुई स्टोरी? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें यह रिव्यू

क्या हिट हो पाएगी 'वेलकम टू द जंगल'?

'वेलकम टू द जंगल' एक भारी भरकम बजट में बनी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का बजट 300 करोड़ से भी ज्यादा का बताया जा रहा है और फिल्म में अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, पुनीत इस्सर, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और दिशा पाटनी जैसे स्टार्स हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जितनी कमाई की है, उसके हिसाब से वीकेंड पर फिल्म की बल्ले-बल्ले हो सकती है। हालांकि, फिल्म को हिट होने के लिए अभी लंबी रेस लगानी होगी। बता दें कि फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और यह फिरोज नाडियाडवाला के बैनर तले बनी है।


यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection: ऑडियंस के सिर चढ़ी 'कॉकटेल 2' की खुमारी, क्या 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाएगी फिल्म?


'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन टिकट खिड़की पर शानदार कमाई की है और फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड पर उछाल आने की उम्मीद है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।