Thu Oct 8, 2026 | Updated 10:16 PM IST

Ranabaali Trailer Out: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबली' का ट्रेलर आउट, नोट कर लें थिएटर रिलीज डेट

विजय देवरकोंडा की पैन-इंडिया पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'रणबली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वे एक खतरनाक खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं।
Updated:- 2026-10-08, 20:13 IST
image

साउथ के सुपरस्‍टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आने वाली पैन-इंडिया पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'रणबली' (Ranabaali) का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विजय देवरकोंडा बिल्कुल नए और खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं। 

फिल्म 'रणबली' का ट्रेलर रिलीज, जानें क्या रहा खास?

विजय देवरकोंडा की पैन-इंडिया फिल्म 'रणबली'का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस ट्रेलर में ब्रिटिश राज के समय के इतिहास के एक छिपे हुए और खौफनाक पन्ने को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।  ट्रेलर की शुरुआत 1870 के दशक के उस भयानक अकाल से होती है, जहां अंग्रेजी हुकूमत लोगों से जबरन टैक्स वसूल रही थी और भूख से बेहाल जनता पर जुल्म ढा रही थी। ऐसे में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा का बिल्कुल नया, खूंखार और विद्रोही 'रणबली' अवतार नजर आता है, जो अपने लोगों की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत से खूनी जंग का ऐलान करता है।

इसके अलावा, ट्रेलर में रश्मिका मंदाना (जो 'जयम्मा' के किरदार में हैं) के साथ विजय की मजबूत बॉन्डिंग और हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लो की एक क्रूर ब्रिटिश अधिकारी के रूप में खतरनाक एंट्री दिखाई गई है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by RANABAALI FILM (@ranabaalifilm)

रणबली फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ मुख्य भूमिका में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में हॉलीवुड के अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लो भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा, फिल्म का म्यूजिक मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है।

images (40)

रणबली की फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी ?

विजय देवरकोंडा की रणबली पैन-इंडिया फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। शानदार एक्शन, रोंगटे खड़े कर देने वाली पृष्ठभूमि और दमदार डायलॉग्स से सजी यह फिल्म इस साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Ramayana की रिलीज डेट में बदलाव, दिवाली से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की फिल्म?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

Image Credit-instagram (vijay deverakonda)


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।