Thu Oct 8, 2026 | Updated 04:54 PM IST

Ramayana की रिलीज डेट में बदलाव, दिवाली से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की फिल्म?

रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव की खबर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि इससे जुड़ा क्या नया अपडेट सामने आ रहा है?
Updated:- 2026-10-08, 15:43 IST
image

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का फैंस काफी बेसब्री और भक्ति भाव से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। कुछ ही दिन पहले राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का एक पोस्टर रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने इमोशनल करने वाला पल बताया। 'रामायण पार्ट 1' इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी तक फिल्म की ऑफशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म भारत में 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस फिल्म को कब देख पाएंगे?

'धुरंधर 2' की राह पर 'रामायण 1'?

नितेश तिवारी की 'रामायण' की रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' की तरह इस फिल्म के मेकर्स भी पेड प्रिव्यू की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का पेड प्रिव्यू 4 नवंबर को होगा और इसके बाद 5 नवंबर को फिल्म ऑफिशियली भारत में रिलीज की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, भारत के बाहर कई देशों में फिल्म 5 नवंबर को तो कई जगह 6 नवंबर को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मिडिल ईस्ट, जर्मनी, साउथ ईस्ट एशिया, रेस्ट ऑफ यूरोप, लेटिन अमेरिका में फिल्म 5 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी। इसके अलावा यूके, साउथ अफ्रीका और मॉरिशियस में यह फिल्म 6 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी। बता दें कि मेकर्स की तरफ से फिल्म के पेड प्रिव्यू और ऑफिशियल रिलीज डेट के ऐलान का फैंस को इंतजार है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के गाने 'जय जय राम' की रिकॉर्डिंग में खो गए थे Arijit Singh, लेने पड़े थे 200 टेक

'रामायण' की स्टारकास्ट पर डालें नजर

बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। इसका ट्रेलर, टीजर, कुछ पोस्टर्स और एक गाना रिलीज हो चुका है। फिल्म की ग्लोबल रिलीज प्लान पर अभी काम चल रहा है। चलिए आपको फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बताते हैं।

रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में
साईं पल्लवी माता सीता के रोल में
रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में
सनी देओल हनुमान के रोल में
लारा दत्ता कैकेयी के रोल में
यश रावण के रोल में
अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में
शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में
रकुलप्रीत सिंह शूर्पनखा के रोल में
इंदिरा कृष्णन कौशल्या के रोल में

4000 करोड़ी 'रामायण' करेगी धमाकेदार ओपनिंग?

इस फिल्म को लेकर काफी बज है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यह मेगा बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी। फिल्म को दिवाली की छुट्टी और लॉन्ग वीकेंड का फायदा भी मिल सकता है। रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जहां काफी फैंस ने इसे दिव्य अनुभव बताया था, तो वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। ऐसे में देखना होगा कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाएगी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

यह भी पढ़ें- 'रामायण' का पहला गाना गणेश चतुर्थी पर हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा 'जय जय राम'


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
'रामायण' का दूसरा पार्ट कब रिलीज होगा?
'रामायण' का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।
रामायण फिल्म 2026 में कुंभकर्ण का रोल कौन सा एक्टर निभा रहा है?
नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में कुंभकर्ण का किरदार अभिनेता फैसल मलिक निभा रहे हैं।
भारत की सबसे महंगी फिल्म कौन सी है़?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की 'रामायण' ही भारत की सबसे महंगी फिल्म है। इसका बजट 4000 करोड़ से भी ज्यादा बताया जा रहा है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।