Thu Sep 24, 2026 | Updated 08:28 PM IST

'Udta Teer ' का धमाकेदार ट्रेलर आउट, आयुष्मान और सारा की जोड़ी मचाएगी धमाल; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें मुख्य भूमिका में एक्टर के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। 
Updated:- 2026-09-23, 17:38 IST
image

धर्म प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ये दोनों कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। नीचे लेख में पढ़ें उड़ता तीर की रिलीज डेट।

उड़ता तीर फिल्म की ट्रेलर (Udta Teer Film Trailer Release)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

फिल्म में आयुष्मान ने बिलाल नाम के एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभाई है, जो अपनी याददाश्त खो बैठता है और खुद को भारतीय आतंकवाद-विरोधी अधिकारी समझने लगता है। उसकी यह गलतफहमी और देश-भक्ति का अंदाज कहानी में जबरदस्त कॉमेडी पैदा करता है। साथ ही उसके पाकिस्तानी साथी इस बात से हैरान रहते हैं कि उनके सबसे तेज एजेंट के साथ क्या हुआ?

ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ ट्रेन की लड़ाई, मंदिर दर्शन और राजनीतिक कटाक्ष जैसी चीजें देखने को मिलती हैं। फिल्म में सारा अली खान एक साथी सीटीएस अधिकारी के रूप में नजर आएंगी। 

उड़ता तीर फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में राहुल बोस, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला, राम कपूर, सुहैल नैयर और गुलशन ग्रोवर जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, यह फिल्म पिछले साल मई में दुनिया को अलविदा कह चुके दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी ऑन-स्क्रीन फिल्म होगी। 

Udta teer trailer and movie release date

उड़ता तीर कब रिलीज होगी?

फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर और पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान की पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखाई देगी। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें- OTT पर जरूर देखें ये 8 Secret Spy Films, सस्पेंस और जासूसी का मिलेगा जबरदस्त तड़का

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।