Tu Hai Meri Kiran Trailer: जहीर इकबाल के जुनूनी इश्क में फंसीं सोनाक्षी सिन्हा, जबरदस्त ट्रेलर हुआ आउट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल स्टारर 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें जहीर इकबाल एक सनकी आशिक के रोल में हैं, जो सोनाक्षी से इश्क करते हैं। यह एक रोमांटिक-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जहां जहीर का एकतरफा इश्क सोनाक्षी के लिए मुसीबत बन जाता है। ट्रेलर काफी जबरदस्त है और इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शादी के बाद इस फिल्म में सोनाक्षी और जहीर पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए आप भी इस ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।
'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर हुआ रिलीज
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म का यह ट्रेलर आपको कहीं न कहीं शाहरुख खान सनी देओल और जूही चावला की फिल्म 'डर' की याद दिला देगा। यहां सनी देओल वाला कोई किरदार नहीं है, बस शाहरुख वाला किरदार जहीर इकबाल निभा रहे हैं और उनका जुनूनी इश्क सोनाक्षी के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
2 मिनट 15 सेकेंड का यह ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिल से भरा है। ट्रेलर की शुरुआत में जहीर इकबाल कहते हैं, 'किरण मैं जानता हूं कि तुम्हारे जैसी लड़की के लिए मुझ जैसे लड़के के साथ प्यार करना बहुत मुश्किल है।' इसके बाद कैसे दोनों में दोस्ती की शुरुआत होती है और फिर कैसे जहीर का किरदार एक सनकी आशिक में बदल जाता है, यह देखना काफी दिलचस्प है। ट्रेलर में जहीर जब सोनाक्षी को प्रपोज करते हैं और उन्हें 'आई लव यू किरण' कहते हैं, तो सोनाक्षी गुस्से में उन्हें हद में रहने के लिए कहती हैं। इसके बाद जहीर जवाब देते हैं, 'अगर यह एकतरफा प्यार हुआ तो दिल टूट जाएगा मेरा। तुम्हें भी मुझसे प्यार करना होगा किरण।' बता दें कि यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli Trailer: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, 'डायन भाभी' बनकर मचाएंगी धमाल
ट्रेलर पर प्यार बरसा रहे हैं लोग
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म के ट्रेलर पर लोग प्यार बरसा रहे हैं। फैंस का कहना है कि जहीर इकबाल ने अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- जहीर ने जिस तरह से कैरेक्टर चेंज किया, वो काबिलेतारीफ है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- दोनों पति-पत्नी दमदार एक्टिंग कर रहे हैं और फिल्म जरूर हिट होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है और जहीर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान, Ajay Devgn की फिल्म ने की धुआंधार कमाई; 300 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।