सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान, Ajay Devgn की फिल्म ने की धुआंधार कमाई; 300 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' का खुमार इन दिनों ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। विजय सलगांवकर किस तरह अपने परिवार को बचा पाएंगे और इस कहानी के आखिरी चैप्टर में क्या नया मोड़ आएगा, यह जानने के लिए ऑडियंस सीधे थियेटर्स का रूख कर रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये से खाता खोला था और पहले वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की थी। अक्सर फिल्में ओपनिंग वीकेंड पर झंडे गाड़ने के बाद मंडे टेस्ट में फेल हो जाती हैं, लेकिन यहां इस क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' ने पहले मंडे को टॉप किया है और 21 करोड़ रुपये की कमाई की है। चलिए आपको फिल्म का कुल कलेक्शन बताते हैं।
'दृश्यम 3' ने फर्स्ट मंडे टेस्ट में किया टॉप
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'दृश्यम 3' को मंडे को 16,274 शोज मिले थे और फिल्म ने भारत में 21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है और फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 25 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 197.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बात अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें, तो फिल्म ने ओवरसीज कुल 66 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ पार हो गया है। फिल्म ने दुनियाभर में 303 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
| दृश्यम 3 | भारत मे नेट कमाई |
| डे 1 (शुक्रवार) | 62 करोड़ |
| डे 2 (शनिवार) | 53.50 करोड़ |
| डे 3 (रविवार) | 61 करोड़ |
| डे 4 (सोमवार) | 21 करोड़ |
| कुल कलेक्शन | 197. 50 करोड़ |
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सालगांवकर बन फिर लौटे अजय देवगन; क्या इस बार भी रहेंगे पुलिस से दो कदम आगे?
अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' का कुल कलेक्शन 4 दिनों में ही साल 2026 में आई कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकल गया है। फिल्म ने 'धमाल 4', 'आवारापन 2', 'टॉक्सिक (हिंदी)' और 'वेलकम टू द जंगल' से ज्यादा कमाई कर ली है और जल्द ही फिल्म 'भूत बंगला' और 'मिर्जापुर द मूवी' का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। अगर फिल्म यूं ही कमाई करती रही, तो 'हनुमान अंश' और 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन को भी पार कर सकती है। हालांकि, अभी भी 'धुरंधर 2' साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है।
| दृश्यम 3 | 197.50 (चार दिनों का कलेक्शन) |
| मिर्जापुर द मूवी | 233.07 |
| भूत बंगला | 199.23 करोड़ |
| धमाल 4 | 177.92 करोड़ |
| आवारापन 2 | 156.12 करोड़ |
| टॉक्सिक (हिन्दी) | 143.92 करोड़ |
| वेलकम टू द जंगल | 137.93 करोड़ |
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने Advance Booking में कमा डाले 10 करोड़, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी अजय देवगन की फिल्म
'दृश्यम 3' की स्टारकास्ट
यह सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' का तीसरा और आखिरी चैप्टर है और इसे बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की खूब तारीफ की है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
- 'दृश्यम 3' कब रिलीज हुई है?
- 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हुई है।
- 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर कौन हैं?
- 'दृश्यम 3' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है।
- 'दृश्यम 3' में तब्बू के किरदार का नाम क्या है?
- 'दृश्यम 3' में तब्बू, मीरा देशमुख का किरदार निभा रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।