Tamil Movies Releasing in 2025: साल 2025 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फैंस को इन फिल्मों का बेताबी से इंतजार है। इसी तरह इस साल कई तमिल फिल्में बड़े पर्दे पर धमाका मचाने वाली हैं। पिछले कुछ सालों में साउथ की फिल्मों ने पूरे भारत में खूब नाम कमाया है। पुष्पा 2: द रूल की जबरदस्त हिट और यहां तक कि देवरा: पार्ट 1 की लोकप्रियता के साथ, लोग आगे की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल कई मच अवेटेड तमिल फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
इस लिस्ट में राम चरण की ‘गेम चेंजर’ से लेकर कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ तक शामिल है। इसके अलावा भी इसमें कई बड़े नाम हैं। आइए जानें साल 2025 की मच अवेटेड तमिल फिल्मों के बारे में...
विदामुयार्ची
अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। यह 2025 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। हालांकि, अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म में अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।
गेम चेंजर
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार राम चरण और कियारा आडवाणी साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक्टर आईएएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, कियारा उनकी प्रेमिका बनकर सभी का दिल जीतने वाली हैं। फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ठग लाइफ
दिग्गज एक्टर कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ भी इसी साल रिलीज होगी। फिल्म 5 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कमल हासन की इस मच अवेटेड फिल्म में ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजु जियोर्ज, अली फजल, पंकज त्रिपाठी और सान्या मल्होत्रा से कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।
थलापति 69
थलापति विजय की फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थलापति 69’ इसी साल 2025 में रिलीज होने वाली है। थलापति विजय के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
कुली
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली भी इसी साल रिलीज होगी। ये साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और सिवाकार्तिकेयन भी अहम किरदार में दिखने वाले हैं।
सालार पार्ट-2
प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म सालार 2 भी इस लिस्ट में है। इस फिल्म का पार्ट वन साल 2023 में रिलीज हुआ था। हालांकि, फिल्म किस डेट पर रिलीज होगी, इसको लेकर मेकर्स ने अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:IMDb/youtube
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों