Fri Sep 25, 2026 | Updated 01:05 AM IST

कभी फाल्गुनी पाठक के एल्बम के लिए करती थीं काम, आज साउथ की बड़ी एक्ट्रेस हैं तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन ने महज 17 की उम्र में की थी करियर की शुरुआत। कभी फाल्गुनी पाठक के दमदार गानों में आती थी नजर अब करती हैं साउथ की बड़ी फिल्मों में काम। चलिए जानें अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें।   
Updated:- 2024-05-09, 14:07 IST
trisha krishnan

छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों को मौका मिलने पर वह अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं। आज हम बात कर रहे हैं तृषा कृष्णन की जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र से की थी। वह एक जमाने में क्रिमिनल साइकोलॉजी में अपना करियर बनाना चाहती थी। 

फाल्गुनी पाठक के गाने से शुरू किया था करियर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

 

वहीं अगर आपने फाल्गुनी पाठक का मशहूर गाना सुना होगा तो आपको याद होगा कि-  'मेरी चूनर उड़-उड़ जाए' को दर्शकों ने कितना ज्यादा पसंद किया था। इस गाने में तृषा कृष्णन ने   फी खूबसूरत तरीके से डांस किया था। उनकी अदाकारा को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।  

तृषा कृष्णन ने बॉलीवुड फिल्मों में भी किया है काम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

अब की बात करें तो अब वह साउथ की बड़ी फिल्मों में काम करती हैं।  उन्हें फिल्म 'लेसा-लेसा' में अभिनय करने का मौका मिला था। इस फिल्म के बाद वह कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में नजर आई थी। इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड की फिल्म 'खट्टा मीठा' में देखा गया था।

इसे भी पढ़ें- म्यूजिक वीडियो से की थी इन सेलेब्स ने अपने करियर की शुरूआत

तृषा कृष्णन का वायरल हुआ था वीडियो

एक शावर क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। यह किस्सा साल 2010 का है, इस वीडियो में शावर लेते हुए महिला तृषा कृष्णन की तरह थी। हालांकि बाद में पता चला कि यह महिला तृषा कृष्णन नहीं बल्कि वह बॉडी डबल हैं। 

इसे भी पढ़ें- 'पसूरी नू' से लेकर 'हम्मा हम्मा' तक, इन गानों के रीमेक को लोगों ने किया जमकर ट्रोल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।