The Vvaan Trailer Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज, खोलेंगे खतरनाक वन का रहस्य

सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से अपनी सुपरनेचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म The Vvaan को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले 28 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन यश की फिल्म 'टॉक्सिक' संग क्लैश को टालने के लिए इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। इसे सिद्धार्थ की कमबैक फिल्म भी कहा जा सकता है, क्योंकि लगभग एक साल से उन्हें बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है। आज फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी जबरदस्त है और इसमें सिद्धार्थ एक खतरनाक जंगल का राज खोलते दिख रहे हैं, जहां उन्हें एक दिव्य शक्ति भी नजर आती है। इस कहानी में आस्था और नए विचार दोनों की जगह दी गई है। चलिए आर भी इस ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।
The Vvaan का ट्रेलर हुआ रिलीज
View this post on Instagram
2.44 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत जंगल के विजुअल्स और एक आवाज से होती है। एक शख्स की आवाज में जंगल की काली शक्तियों का जिक्र होता है, जिनसे वन देवी भी नहीं बचा सकती हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा को जब यह कहानी पता चलती है, तो वो इसे पूरी तरह से बकवास बताते हैं। इसके बाद ट्रेलर में तमन्ना भाटिया की एंट्री होती है। वह सिद्धार्थ की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वह सिद्धार्थ से छठ की छुट्टी के बारे में पूछती हैं, लेकिन सिद्धार्थ छुट्टी न मिलने का बहाना बना देते हैं और अपने दोस्त के साथ गोवा घूमने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन बाद में सिद्धार्थ और तमन्ना पूजा के लिए गांव पहुंचते हैं। इसके बाद ट्रेलर में वनदेवी मंदिर का रहस्य, अलौकिक शक्तियां और लोगों का डर दिखाया गया है। ट्रेलर काफी जबरदस्त लग रहा है और इसने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। बता दें कि यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में उतरेगी।
पहली बार साथ नजर आ रही है सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी
इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया साथ नजर आ रहे हैं। यह एक डरावनी लोक कथा पर आधारित फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में सिद्धार्थ-तमन्ना के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल अहम भूमिकाओं में हैं। इसे एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें- Nayyi Navelli का धमाकेदार टीजर रिलीज, 'डायन भाभी' बनीं यामी गौतम; फैंस बोले- मजा आ गया
फिल्म का छठ गीत सभी को आ रहा है पसंद
इस फिल्म का छठ गीत 'छठी मैया' कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था। यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में विशाल मिश्रा की आवाज है और उन्होंने ही इसमें संगीत दिया है, वहीं बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। इसमें छठ की खूबसूरती, आस्था और भव्यता को शानदार तरीके से दिखाया गया है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh की सफलता के बाद भक्ति के रंग में रंगेगा बड़ा पर्दा, आ रही हैं ये 7 धार्मिक फिल्में
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।