Mon Sep 14, 2026 | Updated 09:49 PM IST

Hanuman Ansh की सफलता के बाद भक्ति के रंग में रंगेगा बड़ा पर्दा, आ रही हैं ये 7 धार्मिक फिल्में

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद बॉलीवुड में भक्ति की लहर नजर आने वाली है। 'रामायण' से लेकर 'तेरा साई' तक आने वाले वक्त में कई बड़ी धार्मिक फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
Updated:- 2026-09-14, 20:26 IST
hanuman ansh success religious movies lineup ramayana tera sai upcoming devotional films

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का जो इतिहास लिखा, उसने सभी को हैरान कर दिया। नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म ने 38वें दिन भी टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई की और अपने बजट से कई हजार गुना ज्यादा मुनाफा कमाया। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि भक्ति और आस्था के रंग में रंगी धार्मिक फिल्में भी लोगों को पसंद आती हैं और चाहे कोई भी दौर हो, महंगे बजट और बड़े स्टार्स पर हमेशा बेहतरीन कंटेट भारी पड़ता है। 'हनुमान अंश' के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई धार्मिक फिल्में दस्तक देने वाली हैं। चलिए आप भी इस लिस्ट पर नजर डाल लीजिए।

रामायण

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर लंबे समय से बज है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो चुका है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

तेरा साई

साईं बाबा के जीवन पर बन रही फिल्म 'तेरा साईं' 5 फरवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में संजय मिश्रा, साईं बाबा की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के कुछ पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Palash R Muchhal (@palash_muchhal)

श्री रामायण कथा

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' इसी महीने 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा, माता सीता के रोल में हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स को काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी। यह फिल्म भी काफी चर्चा में है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

कृष्णावतारम पार्ट 2

सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर फिल्म 'कृष्णावतारम' इस साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लिमिटेड शोज के बावजूद काफी प्यार मिला था। भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'कृष्णावतारम 2' साल 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है।

krishnavtaram part 2

राम बोला

'हनुमान अंश' के बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने आज नई फिल्म 'राम बोला' का ऐलान किया है। यह फिल्म महान संत तुलसीदास जी के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को पर्दे पर दिखाएगी। 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच Sequel पर लगी मुहर, आगे बढ़ेगी Neem Karoli Baba की कहानी

हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा

आने वाली भक्तिमय फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का नाम भी शामिल है। यह खाटू श्याम बाबा की महिमा भक्तों तक पहुंचाएगी। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

महावतार परशुराम

'महावतार नरसिम्हा' के बाद 'महावतार' सिनेमाई यूनिवर्स का यह दूसरा भाग होगा। भगवान विष्णु के छठे अवतार 'भगवान परशुराम' पर बन रही है। यह एक एनिमिटेड फिल्म होगी और दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने रचा इतिहास, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड्स

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।