Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

सुनील शेट्टी के बेटे अहान बॉर्डर-2 में निभाएंगे अहम भूमिका, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी आएंगे साथ नजर

Border-2 Star Cast: साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है। बता दें 'बॉर्डर ' में सुनील शेट्टी ने यादगार रोल निभाया था। वहीं अब उनके बेटे अहान शेट्टी 'बॉर्डर 2' में अपनी एक्टिंग निभाते हुए नजर आएंगे। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित सीक्वल में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी हैं।
Updated:- 2024-10-03, 18:16 IST
image

Border-2 Film Update: वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के बाद अब अहान शेट्टी 'बॉर्डर-2' में शामिल हो गए हैं। सनी देओल वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। सुनील शेट्टी और बॉबी देओल ने भी इस घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अहान शेट्टी ने इसे सम्मान की बात बताया। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। मेकर्स ने वीडियो शेयर कर अहान शेट्टी की कास्टिंग के बारे में बताया है। वीडियो में बॉर्डर की छोटी सी झलक है,जिसमें सुनील शेट्टी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के भैरव सिंह के किरदार में नजर आ रहे है।

अहान शेट्टी ने वीडियो शेयर कर कही बड़ी बात

अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कास्टिंग के बारे में बताते हुए लिखा, "जिंदगी कैसी विडंबना है।'बॉर्डर' के साथ मेरी जर्नी 29 साल पहले शुरू हुई थी, जब मैं अपनी मां के पेट में था और वे डैड से मिलने ‘बॉर्डर’ के सेट पर गई थीं। मुझे पता ही नहीं चला कि कब और कैसे उन पलों से मुझमें सिनेमा और इंडियन आर्मी के लिए प्यार जाग गया।"

साथ ही पिता सुनील शेट्टी को लेकर पोस्ट में लिखा कि,"पापा आज मैं जो कुछ भीहूं आपकी वजह से हूं। आपने जिस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे मैं पूरी मेहनत से निभाऊंगा।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

इसे भी पढ़ें-कृतिका कामरा ने फिल्मों के लिए छोड़ा टीवी सीरियल, क्राइम थ्रिलर सीरीज से मचा रही ओटीटी पर धमाल

बॉर्डर-2 में नजर आएंगे ये सितारे

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म बॉर्डर-2 में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ,विक्की कौशल, बॉबी देओल और अहान शेट्टी जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

Border film ahan shetty update

इस फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं जूनियर शेट्टी

साल 1997 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर', जिसने पर्दे पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के युद्ध को दिखाया गया था। यह फिल्म जेपी दत्त के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई थी। इसमें सनी देओल , सुनील शेट्टी , जैकी श्रॉफ , अक्षय खन्ना , सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर के साथ कुलभूषण खरबंदा , तब्बू , राखी , पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी जैसे सहायक कलाकार हैं।

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर ने 'सनकी' फिल्म में काम किया, जो साल 2025 में रिलीज होने वाली है।

Ahan shetty film

इसे भी पढ़ें-‘धड़कन’ फिल्म के जिस डॉयलॉग से मशहूर हो गए थे सुनील शेट्टी, कुछ समय बाद इस एक्ट्रेस ने किया था कॉपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- IMDB, Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।