Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:32 AM IST

'स्त्री 2' के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म की रिलीज डेट हुई लॉक

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म के नाम और रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज था और अब श्रद्धा इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। बता दें कि 'स्त्री 2' के बाद फैंस को उन्हें बड़े परदे पर देखना का इंतजार था।
Updated:- 2026-06-09, 18:00 IST
image

'स्त्री 2' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद श्रद्धा कपूर लगभग दो साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। साल 2024 के बाद से श्रद्धा बड़े परदे से गायब थीं और ऐसे में फैंस को उनकी फिल्म का इंतजार था। अब फाइनली उनकी अपकमिंग फिल्म के नाम और रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। श्रद्धा की फिल्म 'ईथा' को लेकर बीच-बीच में अपडेट सामने आती रहती थीं। हालांकि, फैंस फिल्म रिलीज की ऑफिशियल डेट का ऐलान कर रहे थे। अब फाइनली श्रद्धा कपूर की इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी और इसकी कहानी क्या हो सकती है?

रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा'

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' की ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी। दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर से 'ईथा' के जरिए साथ आ रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट लॉक कर दी गई है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बात यह है कि इसे 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है और 'स्त्री 2' के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इस फिल्म में श्रद्धा एक दमदार रोल निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 28 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

क्या होगी 'ईथा' की कहानी? 

'ईथा' एक बायोपिक है। यह फेमस लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। वह तमाशा और लावणी में अपनी परफॉर्मेस के लिए काफी फेमस हुई थीं। फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके संघर्ष की कहानी और उनका सफर दिखाया जाएगा। श्रद्धा ने इस रोल के लिए काफी ट्रेनिंग ली है और इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें- स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ये बेहतरीन फिल्में आप भी देख लें

'स्त्री 2' रही थी जबरदस्त हिट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)


श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'स्त्री 2' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में लगभग 600 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


यह भी पढ़ें- 'महीनों तक सोती नहीं थी...',ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर की लग गई थी पीने की लत; ऐसी निकली थी दर्द से बाहर


श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Shraddha Kapoor

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।