'महीनों तक सोती नहीं थी...',ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर की लग गई थी पीने की लत; ऐसी निकली थी दर्द से बाहर

कपूर परिवार की गिनती इंडस्ट्री के नामी गिरामी परिवारों में की जाती है, पीढ़ियों से कपूर खानदान फिल्मों में एक्टिव है। नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' कल यानी 8 मई को रिलीज हुई है। बीते काफी दिनों से एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। नीतू कपूर ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वो जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरी थीं। उस वक्त पर न केवल उन्हें शराब की लत लग गई थी, बल्कि उनका मेंटल ब्रेकडाउन होने लगा था और उनके करीबी लोग उन्हें थेरेपी लेने की सलाह दे रहे थे। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर को लग गई थी पीने की लग

नीतू कपूर ने हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वो महीनों तक सो नहीं पाईं थी। एक्ट्रेस ने कहा, "जब वो चले गए, उसके बाद एक महीने तक तो मैं सो ही नहीं पाई थी...या देखा जाए यो शायद 2-3 महीने मैं नहीं सो पाई थी...मैं उस वक्त पर ड्रिंक करने लगी थी और एक वक्त पर हालत ये हो गई थी कि मुझे बिना पिए नींद नहीं आती थी...मैं बस किसी तरह अपना दिमाग सुन्न कर लेना चाहती थी ताकि बस मुझे नींद आ जाए...मैं सेहत को लेकर काफी फिक्रमंद रहती हूं ऐसे में मुझे मेरा यह रूप बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था...तब मैंने डॉक्टर को कॉल करके कहा कि मुझे मदद चाहिए...मैं ऐसा नहीं हूं...मेरे साथ ऐसा हो रहा है।"
रोज लगते थे इंजेक्शन
नीतू कपूर ने बताया कि डॉक्टर से संपर्क करने के बाद उन्हें रोज इंजेक्शन लगने लगे थे, लगभग 10 तक दिनों तक उनके घर रोज डॉक्टर आते थे और उन्हें इंजेक्शन देने के बाद तब तक रुकते थे, जब तक वो सो न जाएं। नीतू ने बताया फिर धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि इंसान तभी आगे बढ़ सकता है, जब वो खुद इसकी कोशिश करे। उन्हें लगा कि उन्हें अब मूव ऑन करना चाहिए और उन्होंने इसके लिए कोशिश की।
यह भी पढ़ें- श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने पेरेंट्स की शादी टूटने पर की खुलकर बात, पिता के जिंदगी में न होने पर ऐसा बीता बचपन
दोबारा फिल्में करने पर लोगों ने मारे ताने

नीतू कपूर ने बताया कि फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें फिल्मों में दोबारा एंट्री करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्मों में दोबारा काम शुरू किया, तो लोगों ने उन्हे जज करना शुरू कर दिया और उन्हें ट्रोल करने लगे कि अभी-अभी पति का निधन हुआ है, और ये एक्टिंग करने लगी। बता दें कि 29 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Neetu Kapoor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।