Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ये बेहतरीन फिल्में आप भी देख लें

श्रद्धा कपूर ने अपनी मासूमियत और अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। अब अभिनेत्री की फिल्म स्त्री 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है।   
Updated:- 2024-08-14, 14:41 IST
best movies of stree  actress shraddha kapoor

बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। श्रद्धा कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेत्री की फिल्म स्त्री 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में अगर आप श्रद्धा कपूर के फैंन है तो उनकी यह फिल्में एक बार जरूर देखें। 

आशिकी 2 

श्रद्धा कपूर के करियर की पहली बड़ी हिट फिल्म आशिकी 2 अगर आपने नहीं देखा होगा तो इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म में श्रद्धा ने आरोही का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में दर्शक उनकी मासूमियत और अदाकारी के फैन बन गए थे। 

एक विलन

fbfbaeedefa

एक विलन एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें श्रद्धा कपूर ने एक गंभीर बीमारी से जूझ रही लड़की का किरदार निभाया है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। अगर आप भी श्रद्धा कपूर के फैंन है तो आपको उनकी यह फिल्म एक बार जरूर देखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट्स के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के इन लुक्स से लें आइडिया, देखें डिजाइंस

हैदर 

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म हैदर को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।  इस फिल्म में श्रद्धा ने अरशिया का किरदार निभाया, जो शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में थीं।

इसे भी पढ़ें : नेटफ्लिक्स सीरीज 'रॉयल्स' में जीनत अमान संग नजर आएंगे बॉलीवुड के ये सितारे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - shraddha kapoor instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।