SRK and Sunny Deol Movie Clash: जब सनी देओल के सामने नहीं टिक पाई थी शाहरुख खान की फिल्म, जानें दिलचस्प किस्सा

Bollywood Fights: बॉलीवुड के गलियारों में प्यार-मोहबब्त से लेकर तकरार तक कई ऐसी किस्से हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आते हैं। बी टाउन सेलेब्स की लव स्टोरीज हो या फिर झगड़े, सब कुछ लाइमलाइट में रहता है। आजकल सनी देओल और शाहरुख खान एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' कमाई के झंडे गाड़ रही है। वहीं, इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' भी रिलीज हो तैयार है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच, फिल्म डर के समय से चली आ रही शाहरुख-सनी की दुश्मनी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
शाहरुख खान के फैंस को 'जवान' की सक्केस की पूरी उम्मीद है। वहीं, सनी देओल के फैंस की मानें तो 'गदर-2' के तूफान के आगे 'जवान' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। वैसे, आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी एक बार शाहरुख और सनी देओल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं और तब सनी देओल के आगे किंग खान की फिल्म नहीं टिक पाई थी। 'बॉलीवुड रिवाइंड' में आइए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
जब बॉक्स ऑफिस पर टकराई थीं सनी देओल- शाहरुख खान की फिल्में ( SRK vs Sunny Deol Movie Clash)
2001 में सनी देओल की फिल्म 'गदर' सुपरहिट हुई थी। फिल्म को ऑडियन्स का भरपूर प्यार मिला था। 'गदर' में सनी देओल के डायलॉग्स और कहानी के देशभक्ति वाले जज्बे को फैंस ने खूब पसंद किया। इसके बाद फैंस को अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और यह इंतजार जल्द ही पूरा हुआ। इसके कुछ महीनों बाद ही सनी देओल की दूसरी फिल्म 'इंडियन' रिलीज हुई। 'इंडियन' के सामने शाहरुख खान की फिल्म 'अशोका' थी। दोनों ही फिल्में 26 अक्टूबर 2001 को रिलीज हुई थीं।
यह भी पढ़ें- गदर और जवान की रिलीज के बीच चर्चा में आई शाहरुख खान-सनी देओल की दुश्मनी, जानें क्या था कारण?
फिल्म 'अशोका' vs 'इंडियन' (Sunny Deol and SRK rivalry)
जहां सनी देओल की फिल्म 'इंडियन' देशभक्ति का जज्बा लिए हुए थी। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म 'अशोका' इतिहास की कहानी थी। इस क्लैश को लेकर उस वक्त बॉलीवुड के गलियारों में काफी हलचल थी। जहां रोमांस के बादशाह, शाहरुख खान को फैंस एक अलग अवतार में देखना चाहते थे। वहीं, सनी देओल को एक बार फिर से देशभक्ति के रोल में देखने का ऑडियन्स को बेसब्री से इंतजार था। 'इंडियन' के सामने 'अशोका' कुछ खास नहीं चली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'अशोका' ने अपनी कमाई से भी कम का बिजनेस किया था। लेकिन 'इंडियन' फैंस को पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान को क्या अपना रोमांटिक अंदाज छोड़ने की शर्त पर मिली थी परदेस?
'बॉलीवुड रिवाइंड' के जरिए हम ऐसे ही किस्सों को आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Social Media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।