अपनी पहली ही फिल्म को फ्लॉप होते देखना चाहते थे सलमान खान

जब भी कोई कलाकार एक्टिंग की दुनिया में कदम रखता है तो उसकी यही इच्छा होती है कि अपनी पहली ही फिल्म से उसे एक अलग पहचान मिले। अपनी फिल्म के लिए हर कलाकार कड़ी मेहनत करता है और उसके सफल होने की दुआ करता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई कलाकार अपनी पहली ही फिल्म को फ्लॉप होते हुए देखना चाहे। सुनने में आपको शायद यह अजीब लगे, लेकिन बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान वास्तव में ऐसा चाहते थे।
सलमान खान ने 1988 में रिलीज हुई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनका लीड रोल नहीं था, लेकिन फिर भी उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, वे अपनी इस फिल्म को फ्लॉप होते देखना चाहते थे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि वास्तव में सलमान खान ऐसा क्यों चाहते थे-
सलमान की डेब्यू मूवी थी बीवी हो तो ऐसी (Which is the 1 movie of Salman Khan?)

सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया साल 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान (सलमान खान की फिल्मों में कितना होता है एक्ट्रेसेस का रोल?) और भाग्यश्री लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी, इसलिए अधिकतर लोगों को लगता है कि यही सलमान की डेब्यू मूवी थी। जबकि वास्तव में इससे पहले भी सलमान ने 1988 में रिलीज हुई फिल्म बीवी हो तो ऐसी में काम किया था। वास्तव में यही सलमान की डेब्यू मूवी थी, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के देवर के रोल में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: जवान से पहले बाजीगर में शाहरुख खान ने निभाया था नेगेटिव रोल, जानें कैसे मिली थी फिल्म?
सलमान डेब्यू मूवी को फ्लॉप क्यों देखना चाहते थे (Salman Wanted Debut Movie Flop)
जहां सभी कलाकार अपनी डेब्यू मूवी को हिट होते हुए देखना चाहते हैं, वहीं सलमान खान का सोचना काफी अलग था। फिल्म की रिलीज से पहले वह दुआ कर रहे थे कि यह फिल्म ना चले। दरअसल, फिल्म में अपनी एक्टिंग से वह बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थे। उन्हें ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अच्छी एक्टिंग नहीं की। इसलिए, वे चाहते थे कि उनकी ये फिल्म न चले।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए नहीं मिल रही थीं दमदार एक्ट्रेस
हिट हुई थी डेब्यू मूवी (Salman First Hit Movie)

भले ही सलमान खान अपनी फिल्म को फ्लॉप होते देखना चाहते थे। लेकिन जब उनकी डेब्यू मूवी (डेब्यू मूवी में चली जाती लारा दत्ता की जान) बीवी हो तो ऐसी रिलीज हुई तो दर्शकों ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया। यह फिल्म हिट रही। इस फिल्म की रिलीज के एक साल बाद जब मैंने प्यार किया रिलीज हुई तो वह परदे पर छा गई। फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह एक ब्लॉकबस्टर रही। इस तरह सलमान की पहली हिट फिल्म के बाद दूसरी ब्लॉकबस्टर मूवी ने दर्शकों के दिल में उनके लिए एक खास जगह बनाई।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।