'परिणीता' के 21 साल बाद फिर जमेगी सैफ अली खान और विद्या बालन की जोड़ी, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

सैफ अली खान और विद्या बालन की जोड़ी 21 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ये दोनों रितेश बत्रा की पीरियड ड्रामा फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।
Updated:- 2026-10-27, 12:10 IST
saif ali khan and vidya balan to reunite in ritesh batra film after 21 years report

सैफ अली खान और विद्या बालन साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'परिणीता' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में इनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद दोनों ने साल 2007 में फिल्म 'एकलव्य: द रॉयल गार्ड' में भी काम किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी और इसलिए जब भी इन दोनों की जोड़ी की बात होती है, फैंस को फिल्म 'परिणीता' ही याद रहती है। इस फिल्म के लगभग 21 साल बाद ये दोनों रितेश बत्रा की पीरियड ड्रामा फिल्म 'लॉन्ग इयर्स अगो' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग की खबरें थीं, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो सैफ के साथ विद्या इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

सैफ अली खान और विद्या बालन इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

सैफ अली खान और विद्या बालन 'लॉन्ग इयर्स अगो' (Long Years Ago) नाम की एक पीरियड ड्रामा फिल्म में काम करने जा रहे हैं। उनके साथ फ्रांसीसी अभिनेत्री मेलानी लॉरेंट भी नजर आएंगी। इस फिल्म को 'द लंचबॉक्स' के निर्देशक रितेश बत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैमिली ड्रामा पर बेस्ड एक लव स्टोरी होगी। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी फिल्म के ऑफिशियल नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

vidya and saif new movie

क्या होगी इस फिल्म की कहानी?

सैफ अली खान और विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म के नाम और कहानी को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म साल 1991 के एक ऐसे परिवार की कहानी होगी, जिसके सदस्य काफी वक्त से एक-दूसरे से जरूरी बातें भी नहीं कह पाए हैं। ऐसे में अब उन्हें अपनी बातें कहने में उलझन हो रही है और समझ नहीं आ रहा है कि कैसे अपनी बात रखें। फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।


यह भी पढ़ें- 'सैयारा' के बाद फिल्म 'बेपरवाह' में नजर आएंगे Ahaan Panday, पहला मोशन पोस्टर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट

सैफ और विद्या को साथ देखने का फैंस को है इंतजार

सैफ अली खान और विद्या बालन की केमिस्ट्री फैंस को फिल्म 'परिणीता' में बहुत पसंद आई थी। हालांकि, इसके बाद इनकी जोड़ी किसी बड़ी और हिट फिल्म में नजर नहीं आई, ऐसे में फैंस को इन्हें साथ देखने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की 'King' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, गुलाब वाले लुक ने बढ़ाया फैंस का क्रेज


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।