'सैयारा' के बाद फिल्म 'बेपरवाह' में नजर आएंगे Ahaan Panday, पहला मोशन पोस्टर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट

अहान पांडे और शरवरी की फिल्म 'बेपरवाह' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। अली अब्बास जफर की यह फिल्म कब रिलीज होगी, इसका भी खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं।
Updated:- 2026-10-26, 13:18 IST
Beparwah Movie First Poster and Release Date Out

Beparwah Movie First Poster Out: अहान पांडे और शरवरी की अपकमिंग फिल्म का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रही इस रोमांटिक ड्रामा का टाइटल और रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। फिल्म का नाम 'बेपरवाह' रखा गया है। यह पहली बार है जब अहान और शरवरी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। आइए जानते हैं फिल्म की रिलीज डेट के बारे में।

'बेपरवाह' कब होगी रिलीज? (Beparwah Movie Release Date)

मेकर्स ने बताया कि 'बेपरवाह' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 मार्च 2027 को रिलीज होगी। यह दिन गुड फ्राइडे का है। यश राज फिल्म्स (YRF) के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी मोशन पोस्टर शेयर किया गया है। फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी, लेकिन अब टाइटल और रिलीज डेट के ऐलान के बाद फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

 

फिल्म की स्टारकास्ट (Beparwah Movie Starcast)

अहान पांडे और शरवरी के अलावा फिल्म में बॉबी देओल और आइश्वर्य ठाकरे भी बड़े रोल में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ी बाकी डीटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं।

इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा यश राज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं और डायरेक्शन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। यह अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले दोनों ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है।

beparwah

image credit-instagram

अहान पांडे और शरवरी का वर्कफ्रंट

अहान पांडे ने मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें उनके अपोजिट अनीत पड्डा थीं। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

वहीं, शरवरी आखिरी बार YRF की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, बॉबी देओल और अनिल कपूर थे। 2026 में वह इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में भी दिखीं, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें- The Vvan OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म कब और कहां होगी रिलीज? जानें लेटेस्ट अपडेट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

main image credit-instagram

FAQ
बेपरवाह फिल्म के डायरेक्टर कौन हैं?
बेपरवाह को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं।
अहान पांडे की डेब्यू फिल्म कौन सी थी?
अहान पांडे ने मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
शरवरी की अगली फिल्म कौन सी है?
बेपरवाह से पहले शरवरी सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आएंगी जो नवंबर 2026 में रिलीज होगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।