शाहरुख खान की 'King' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, गुलाब वाले लुक ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

Shah Rukh Khan King New Poster Out: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर ने अपने फैंस को आज एक बड़ी ट्रीट दे दी है और फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में एक्टर का इंटेंस और रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में शाहरुख होठों के बीच गुलाब दबाए हुए नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों में गहरा इमोशन साफ दिख रहा है। यह पोस्टर इशारा कर रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी लगने वाला है।
पोस्टर के साथ शाहरुख का खास कैप्शन
नया पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कैप्शन देते हुए लिखा, 'आज फिर याद आया...कातिल नहीं आशिक हूं मैं।' शाहरुख के इस कैप्शन ने फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
क्रिसमस पर होगा महा-क्लैश
'किंग' की रिलीज डेट इस साल क्रिसमस के मौके पर रखी गई है, जो बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर वाली डेट बन गई है। 24 दिसंबर को 'किंग' का सामना कई बड़ी फिल्में भी हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्में 'Avengers: Doomsday' और 'Dune: Part Three' शामिल हैं। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की 100वीं फिल्म 'King100' भी इसी दिन रिलीज होने वाली है, जिसका ऐलान एक्टर के 67वें जन्मदिन पर किया गया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस महा-क्लैश में कौन जीतेगा।
image credit-instagram
किंग की स्टारकास्ट
शाहरुख खान की लीड रोल वाली फिल्म 'किंग' में स्टार्स की पूरी फौज नजर आने वाली है। फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार बड़े किरदारों में हैं।
फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने पहले 'पठान' में शाहरुख के साथ ब्लॉकबस्टर दी थी। 'किंग' को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहरुख एक बार फिर फुल एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit-imsrk (instagram)
- 'किंग' का नया पोस्टर कैसा है?
- किंग का नया पोस्टर काफी अच्छा है। एक्टर काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।
- 'किंग' कब रिलीज होगी?
- फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी, क्लैश Avengers: Doomsday और Dune 3 से होगा।
- 'किंग' में कौन-कौन है?
- लीड में शाहरुख, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।