Wed Sep 30, 2026 | Updated 09:18 AM IST

'एक्टिंग छोड़कर शादी कर लेनी चाहिए...', साधना को चुभ गई थी राज कपूर की यह बात; सालों तक रही थीं नाराज

गुजरे जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस साधना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वह साल 1955 में फिल्म 'श्री 420' के एक गाने नजर आई थी। इस फिल्म में राज कपूर और साधना के बीच 'बाल संवारने' को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनसे सालों तक बात नहीं की थी।  
Updated:- 2026-09-30, 08:35 IST
sadhana got hurt by raj kapoor comment during mud mud ke na dekh song from shree 420 stayed angry for years

बॉलीवुड एक्ट्रेस साधना की गिनती 60 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में की जाती है। उनकी अदायगी के साथ ही उनका हेयरस्टाइल और ड्रेसिंग सेंस भी काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने साल 1960 में फिल्म 'लव इन शिमला' से अपने करियर की धमाकेदार शुरूआत की थी। हालांकि, इससे पहले वह एक सिंधी फिल्म में नजर आ चुकी थीं। साधना को बचपन से एक्टिंग का शौक था और उन्होंने कॉलेज के ड्रामा में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। साधना के पिता ने महज 15 साल की उम्र में उन्हें राज कपूर की फिल्म श्री 420 (1955) के एक गानें में काम दिलवा दिया था। वह इस फिल्म के गाने 'मुड़-मुड़ के न देख...' में कोरस गर्ल के तौर पर नजर आई थीं। हालांकि, उस वक्त शायद ही किसी की नजर उन पड़ पड़ी हो। इस गाने की शूटिंग के दौरान राज कपूर और साधना शिवदासानी के बीच एक बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद सालों तक दोनों के बीच नाराजगी रही और लंबे समय तक दोनों ने बात तक नहीं की। चलिए हमारी खास सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' में आज आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

साधना को चुभ गई थी राज कपूर की यह बात

साधना, राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के गाने 'मुड़-मुड़ के न देख...' में नजर आई थीं। इस गाने की शूटिंग के दौरान साधना बार-बार अपने बाल संवारा करती थीं। असल में साधना को शुरू से अपने हेयरस्टाइल का ज्यादा ख्याल रखने की आदत थी। इसे लेकर फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राज कपूर ने उन्हें गाने की शूट के दौरान कई बार मना किया। हालांकि, वह नहीं मानीं और नाराज होकर राज कपूर ने उन्हें फटकार लगा दी। राज कपूर ने गुस्से में उनसे यह तक कह दिया था कि उन्हें एक्टिंग छोड़कर शादी कर लेनी चाहिए। यह बात साधना को चुभ गई थी और दोनों ने सालों तक एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया था। हालांकि, बाद में साधना का हेयरस्टाइल 'साधना कट' के नाम से काफी फेमस हुआ था।

sadhna in raj kapoor song

यह भी पढ़ें- 'शोले' के इस एक सीन को शूट करने में लगे थे तीन साल, अमिताभ बच्चन ने खुद सुनाया था किस्सा

सालों बाद इस फिल्म में साथ आए थे नजर

उस वक्त की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साधना को राज कपूर की यह बात इतनी बुरी लगी थी कि वह गुस्से में शूटिंग छोड़कर चली गई थीं और फिर सालों तक उन्होंने राज कपूर के साथ काम नहीं किया था। हालांकि, करीब 6 साल बाद दोनों फिल्म 'दूल्हा दुल्हन' में साथ नजर आए थे। बता दें कि दोनों के बीच निजी जिंदगी में भी एक रिश्ता जुड़ा था। राज कपूर, साधना की चचेरी बहन बबीता के ससुर थे। बबीता ने राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर से शादी की थी। उनकी दो बेटियां करिश्मा और करीना कपूर हैं।

sadhna and raj kapoor

 


यह भी पढ़ें- पर्दे पर एक्ट्रेसेस को छूने से बचते थे मनोज कुमार, फिर इस एक्ट्रेस के लिए तोड़ दिया था अपना नियम

'फिल्मी गलियारों से' सीरीज में हम बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्मों से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।