Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:02 AM IST

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की पत्नी बनीं यालीना रियल लाइफ में हैं कौन, क्या वाकई किसी भारतीय जासूस से किया था प्यार?

Yalina Jamali Character in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के चर्चे इन दिनों हर कहीं हैं। फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी का आलम इस कदर है कि इसके अलग-अलग सीन्स और किरदारों से जुड़ी रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं। कई फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि जिस तरह रणवीर सिंह और फिल्म में दिखाए गए पॉलिटिकल लोगों और आंतकवादियों के किरदार को रियल लाइफ किरदारों से प्रेरित हैं, क्या उसी तरह रणवीर सिंह की पत्नी बनीं यालीना का किरदार भी किसी रियल कैरेक्टर से इंस्पायर्ड है, चलिए जानते हैं।
Updated:- 2026-03-24, 20:49 IST
Yalina Jamali real life inspiration

कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने थियेटर्स में 'धुरंधर 2' न देखकर भी देख ली है, क्योंकि इसके लगभग हर अहम सीन की रील्स और सारे स्पॉइलर्स पेड प्रीव्यूज वाले दिन से ही लोग पोस्ट कर रहे हैं। वैसे बात सही भी है 'धुरंधर 2' को जहां एक तरफ सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक की जमकर तारीफें मिल रही हैं और फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी का आलम ये है कि इसके सीन्स, गाने और फिल्म के हर कैरेक्टर से जुड़ी न जाने कितनी अनसुनी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। कई फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि जिस तरह रणवीर सिंह और फिल्म में दिखाए गए पॉलिटिकल लोगों और आंतकवादियों के किरदार को रियल लाइफ किरदारों से प्रेरित हैं, क्या उसी तरह रणवीर सिंह की पत्नी बनीं यालीना का किरदार भी किसी रियल कैरेक्टर से इंस्पायर्ड है, चलिए जानते हैं।

'धुरंधर 2' की यालीना रियल लाइफ में कौन हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है। हालांकि, फिल्म का कौन-सा किरदार किससे प्रेरित है, इस बारे में मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आर. माधवन( सान्याल), संजय दत्त( एसपी असलम), अर्जुन रामपाल( मेजर इकबाल) और राकेश बेदी (पॉलिटिशियन जमाली) समेत सभी किरदारों को रियल लाइफ लोगों से प्रेरित माना जा रहा है। ऐसे में रणवीर सिंह (हमजा अली मजारी) की पत्नी यालिना यानी सारा अर्जुन के किरदार से जुड़े सवाल भी लोगों के मन में आ रहे हैं। इनके किरदार के बारे में मेकर्स की तरफ से तो कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये किरदार पाकिस्तान के एक बड़े राजनेता नबील गबोल की बेटी माहीन ग्लोबल से प्रेरित हो सकता है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि नबील गबोल के दो बेटे थे और कोई बेटी नहीं थी। कहा ये भी जा रहा है कि ये किरदार उनके बड़े भाई की बेटी के इर्द-गिर्द घूमता है। बताया जा रहा है कि माहीन का रिश्ता रहमान डकैत के भाई उजैर से था और उस पर शक था कि वो भारतीय जासूस है। ऐसे में जब नबील को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने माहीन को कुवैत भेज दिया। हालांकि, इन बातों की पुष्टि नहीं की जा सकती है। ऐसे में इन्हें सच या झूठ नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की Ending का AI वर्जन हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल, 'जसकीरत' की घर वापसी देखकर इमोशनल हुए फैंस

फिल्म 'धुरंधर 2' में कुछ ऐसा है सारा अर्जुन का किरदार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)


'धुरंधर 2' में सारा अर्जुन ने यालिना जमाली का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के एक बड़े पॉलिटिशियन जमील जमाली (राकेश बेदी) की बेटी है। मूवी में यालिना को हमजा अली( रणवीर सिंह) से प्यार हो जाता है। वो नहीं जानती है कि हमजा भारतीय जासूस है। दोनों शादी कर लेते हैं और सालों तक एक अच्छी जिंदगी जीते हैं, फिर यालिना को हमजा की असलियत का पता चलता है, वो नाराजगी जाहिर करती है, लेकिन आखिर में प्यार की वजह से हमजा की असलियत किसी को नहीं बताती है। हालांकि, मिशन पूरा करने के बाद रणवीर सिंह जिनका असली नाम फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी है, उन्हें यालिना और अपने बेटे को पाकिस्तान में छोड़कर वापस भारत लौटन पड़ता है। फिल्म में हमजा और यालिना की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रही है।

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का थम नहीं रहा है तूफान, बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी, किरदार, सीन्स, गाने और फिल्म से जुड़ी हर बात फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।