Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का थम नहीं रहा है तूफान, बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म के पहले पार्ट को जितनी तारीफ मिली थी, दूसरे पार्ट को उससे कई गुना ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स सेकेंड पार्ट को मिल रहा है। ये फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और इससे पहले 18 मार्च को इसके प्रीव्यू शोज थे। फिल्म को गुड़ी पाड़वा और ईद के आस-पास होने का भी खूब फायदा मिला। पहले पार्ट के बाद इसे लेकर जबरदस्त बज था और ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी, लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म उम्मीद से भी कहीं ज्यादा अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इस फिल्म को लेकर क्रेज इतना है कि अगर आपने फिल्म नहीं भी देखी है, तो इसके कई अहम स्पॉइलर्स आपको इंस्टाग्राम रील्स में मिल चुके होंगे। चलिए आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग वीकेंड पर कौन-से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और फिल्म अब तक कितनी कमाई कर चुकी है
'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड्स
View this post on Instagram
- 'धुरंधर: द रिवेंज' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां फैंस का कहना है कि ऐसी मास्टरपीस फिल्म पहले बनी ही नहीं है, तो वहीं कई लोग इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बता रहे हैं।
- खैर, इस सबके बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है और 5 दिनों में ही 'धुरंधर 2' 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने घरेलू ऑफिस पर 5 दिनों में टोटल कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये का किया है।
- कल फिल्म का पहला मंडे टेस्ट था यानी देखना था की ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म मंडे को कितनी कमाई करती है और इस टेस्ट में भी फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया है। रिलीज के पांचवें दिन यानी मंडे को फिल्म की सभी भाषाओं को मिलाकर 65 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने सलमान खान की टाइगर 3 और रणबीर कपूर की एनिमल को पीछे छोड़ दिया है।
- रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बहुत कम दिनों में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
- 'धुरंधर 2' पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने घरेलू ऑफिस पर एक दिन में 100 करोड़ नेट से ज्यादा कमाई की।
- इस फिल्म ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (686 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है और अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो जल्द ही आमिर खान की 'पीके' (792 करोड़ रुपये) को भी पछाड़ देगी।
'धुरंधर 2' कर चुकी है इतनी कमाई
View this post on Instagram
'धुरंधर: द रिवेंज' पेड प्रिव्यूज से ही अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और ऑफिशियल रिलीज के पहले दिन यानी 19 मार्च को 102.55 करोड़ कमाए थे। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 113 करोड़, रविवार को 114.85 करोड़ और सोमवार को कुल 65 करोड़ रुपये कमाए। बात अगर छठे दिन यानी आज की करें, तो अर्ली ट्रेंड्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म शाम के 4 बजे तक 22 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और जमकर तारीफ बटोर रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ranveer Singh
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।