Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:43 AM IST

Dhurandhar 2 की Ending का AI वर्जन हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल, 'जसकीरत' की घर वापसी देखकर इमोशनल हुए फैंस

Dhurandhar 2 AI Climax: 'धुरंधर 2' का क्रेज इन दिनों सभी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां असल में मूवी का क्लाइमैक्स फैंस देखकर फैंस का दिल टूट गया था, वहीं अब AI की मदद से 'जसकीरत' की हैप्पी एडिंग हो गई है, जो फैंस को इमोशनल कर रही है।  
Updated:- 2026-03-23, 20:08 IST
Dhurandhar 2 ai climax

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का खुमार इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर जगह इसी फिल्म की चर्चा हो रही है और फिल्म के सीन्स से लेकर गानों तक, सभी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फिल्म के किरदार, कहानी के ट्विस्ट और यहां तक कि पोस्ट क्रेडिट सीन भी सुर्खियों में है। फिल्म के कई सीन्स ने लोगों को इमोशनल कर दिया है और सतिंदर सरताज के गाने की एक लाइन पर तो न जाने कितनी रील्स बन चुकी हैं। बात अगर फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की करें, तो ये दिल तोड़ने वाला था। इस सीन में जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) अपने परिवार से आखिरी बार मिलने जाता है, लेकिन मिल नहीं पाता है। ये सीन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब किसी फैन ने एआई की मदद से क्लाइमैक्स सीन को बदल दिया है और जो ख्याल हर फैन के दिल में था कि काश रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी एक बार अपने परिवार से मिल लेता, उस ख्याल को इस वीडियो में हकीकत में बदलता दिखाया गया है। चलिए आप भी इस वायरल वीडियो पर नजर डाल लीजिए।

'धुरंधर 2' को AI ने दी हैप्पी एंडिंग

'धुरंधर 2' के आखिर में रणवीर सिंह सालों बाद अपने परिवार से मिलने जाते हैं, लेकिन उन्हें दूर से देखकर ही वापस आ जाते हैं। दरअसल, रणवीर सालों तक पाकिस्तान में एक रॉ एजेंट बनकर रहे और उनके परिवार की नजर में वो मर चुके हैं। ऐसे में वो अपने परिवार के पास जाकर भी उनसे नहीं मिल पाए। फिल्म के क्लाइमैक्स में ये सीन दिखाया गया और फिर बलिदान परमो धर्म का संदेश लिखा आया, जिसकी मदद से मेकर्स ने दिखाने की कोशिश की कि किस तरह जसकीरत को देशसेवा के लिए अपने इमोशंस का बलिदान देना पड़ा। इस सीन ने फैंस का दिल तोड़ दिया और सभी के मन में एक ही ख्वाहिश थी कि काश रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी एक बार अपने परिवार से मिल लेते। अब एआई की मदद से एक फैन ने क्लाइमैक्स सीन में बदलाव कर दिया है। इस एआई जेनरेटेड क्लाइमैक्स में रणवीर सिंह अपनी मां और बहन के गले लगते नजर आ रहे हैं और सालों के इमोशंस मानों आंखों से बह रहे हैं। यूं तो ये फिल्म का सीन नहीं है, लेकिन लोगों को ये हैप्पी एंडिंग बहुत पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' पहले मंडे टेस्ट में पास होगी या फेल? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है 'धुरंधर 2'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है और 5 दिनों में ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। फिल्म के लगभग सभी शोज हाउसफुल जा रहे है और फिल्म के लिए लोगों के क्रेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लगभग सभी थियेटर्स में इसके शोज बढ़ा दिए गए हैं। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर.माधवन और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है।


यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....


रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के इस हैप्पी एंडिंग वर्जन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।