Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:51 AM IST

इन फिल्मों में निभाए गए अपने किरदार से रेखा ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

<p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr"><span class="selectable-text copyable-text">रेखा अब भले बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन अपने ज़माने में वह हिन्दी सिनेमा की सबसे हिट एक्ट्रेस हुआ करती थी।</span> <p class="selectable-text copyable-text iq0m558w g0rxnol2" dir="ltr">&nbsp;
Updated:- 2024-01-29, 13:38 IST
Rekha old movies

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रेखा ने कई दमदार फ़िल्मों में काम किया है। कुछ फ़िल्मों की वजह से ही उन्हें काफ़ी लोकप्रियता हासिल हुई थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेखा कि पांच ऐसी फ़िल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिसके कारण उनका पूरा करियर बदल गया।

मुकद्दर का सिकंदर

rekha film

27 Oct 1978 को रिलीज हुई रेखा की फिल्म मुक्कदर का सिकंदर काफी ज्यादा लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म का गाना 'सलाम-ए-इश्क' में रेखा के डांस को अब तक याद किया जाता है।

उमराव जान

साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान तो आपने देखा ही होगा। इस फिल्म में रेखा को 'अमीरन' नाम की लड़की के रूप में दिखाया गया था। इस फिल्म में रेखा की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

खूबसूरत

25 जनवरी 1980 में रिलीज हुई रेखा की फिल्म खूबसूरत अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। इस फिल्म से के रिलीज के बाद रेखा रातों- रात मशहूर हो गई थी। इस फिल्म में रेखा ने मंजू दयाल की भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें- मां की जुए की लत से बर्बादी की कगार पर आ गया था रेखा का परिवार, जानें किस्सा

सिलसिला

रेखा ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्म अमिताभ बच्चन संग किया है। दोनों की केमिस्ट्री को पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। फिल्म सिलसिला में कपल को ऑन स्किन काफी ज्यादा पसंद किया गया था। रेखा ने सिलसिला में चांदनी नाम लड़की का किरदार निभाया था।

इसे भी पढ़ें- Throwback: रेखा को जबरदस्‍ती बनाया गया था एक्‍ट्रेस, न चाहते हुए भी करनी पड़ी थी एक्टिंग

मिस्टर नटवरलाल

अगर आपने रेखा की फिल्म मिस्टर नटवरलाल नहीं देखा है तो एक बार इस फिल्म को जरूर देखें। रेखा ने इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। कपल ने काफी अच्छी परफॉर्मेंस दिया था। यहीं कारण था कि इस फिल्म के जरिए रेखा ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

image credit- rekha fan page Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।