रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है

नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण: प्रथम संकल्प' का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होना था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब फाइनली आज (30 जुलाई) को ब्रह्म मुहूर्त में यह ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, रावण के रूप में यश और सीता के रूप में साई पल्लवी की पहली झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है। हालांकि, ट्रेलर में हनुमान के तौर पर सनी देओल नजर नहीं आए हैं और इसे लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। चलिए आप भी ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।
'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर हुआ रिलीज
'रामायण पार्ट 1' का भव्य ट्रेलर 4 मिनट नौ सेकेंड का है। इसमें ट्रेलर की शुरुआत रावण यानी यश के किरदार से दिखाई है। पहले सीन में 'देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों में एक ही राज होगा-रावण राज।'
View this post on Instagram
ट्रेलर में ऐरावत हाथी की भी झलक है। इसके बाद आवाज आती है कि जब-जब सृष्टि पर संकट आया है, भगवान विष्णु ने अवतार लेकर उसकी रक्षा की है और फिर राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल नजर आते हैं और श्रीराम का जन्म दिखाया जाता है। ट्रेलर में राम-सीता के विवाह की भी झलक है। अपनी शांत प्रेजेंस से रणबीर कपूर, राम के रूप में जंच रहे हैं। वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी ने भी दिल की छुआ है। यश ने रावण की भूमिका में कमाल किया है। यह ट्रेलर रिलीज होने के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। ट्रेलर में डायलॉग्स और वीएफएक्स दमदार हैं।
रणबीर कपूर-साई पल्लवी ने जीता दिल
रणबीर कपूर, राम के किरदार में काफी सधी हुई एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। वो काफी नेचुरल लग रहे हैं और कहीं भी ओवर एक्टिंग नजर नहीं आ रही है। वहीं साई पल्लवी ने भी पूरी गरिमा के साथ सीता के किरदार को परदे पर उतारा है। यही वजह है इंटरनेट यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह हिंदी माइथोलॉजी पर बनी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म होगी।
#Ramayana is no doubt will be the best ever Movie Made on Hindu Mythology.#YashBOSS as Ravana Kills the Trailer🥵☠️🔥 and #RanbirKapoor as Prabhu Sri #Ram is blending of Acting🤌🏻.
— Permeshwar Nath Jha ᵀᵒˣᶦᶜ (@PermeshwarNathJ) July 29, 2026
The Best Trailer with Best BGM🔥🔥.
Repeat Value📈 pic.twitter.com/W4867ZewHj
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस ट्रेलर के बारे में सबसे खास बात यह है कि आपको महसूस ही नहीं होता है कि यह 4 मिनट से भी ज्यादा लंबा है। रणबीर और यश ने बेहतरीन काम किया है।
best thing about this ramayana trailer is you never feel it is 4 minute long , ranbir kapoor is looking good , yash as ravana is fantastic #Ramayana pic.twitter.com/7nrADSOix9
— 𝐢𝐦𝐦𝐞𝐧𝐬𝐞✨ (@_livlovlaugh) July 30, 2026
माता सीता के रोल में साई पल्लवी को भी काफी तारीफ मिल रहे हैं। यूजर्स उनकी एक्टिंग और हिंदी उच्चारण की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में लक्ष्मण के तौर पर रवि दुबे की भी झलक मिल रही है।
Sai Pallavi's hindi diction and delivery is great in the #Ramayana trailer pic.twitter.com/TtcbhWwE5y
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) July 29, 2026
यह भी पढ़ें- 'रामायण' में साई पल्लवी के 'सीता' बनने पर दीपिका चिखलिया ने कही यह बात
'रामायण' के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में उतरेगा। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह, विवेक ओबरॉय, कुणाल कपूर, यश, अरुण गोविल और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Ramayana का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, जानें अब किस दिन होगा रिलीज?
'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज है और इसका ट्रेलर की प्रॉमिसिंग नजर आ रही है, जिसके चलते फिल्म से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- 'रामायण' के ट्रेलर में नजर आ रहा सफेद हाथी कौन है?
- 'रामायण' के ट्रेलर के एक सीन में रावण एक विशाल सफेद हाथी से युद्ध करता नजर आ रहा है। बता दें कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह ऐरावत हाथी है, जो देवराज इंद्र का वाहन है।
- क्या सनी देओल रामायण पार्ट 1 का हिस्सा नहीं होंगे?
- 'रामायण पार्ट 1' के टीजर और ट्रेलर में हनुमान के तौर पर सनी देओल की झलक देखने को नहीं मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि वो पार्ट 1 का हिस्सा नहीं होंगे।
- 'रामायण पार्ट 1' में शूर्पनखा का रोल कौन प्ले कर रहा है?
- रामायण पार्ट 1 में रकुलप्रीत सिंह, शूर्पनखा के रोल में हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।