Ramayana का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, जानें अब किस दिन होगा रिलीज?

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का मच अवेटेड ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन मेकर्स की तरफ से इसे पोस्टपोन करने का ऐलान कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कि अब यह ट्रेलर कब रिलीज होगा?
Updated:- 2026-07-24, 13:25 IST
Ramayana trailer postponed

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। नितेश तिवारी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को रिलीज होना था। कुछ दिन पहले फिल्म 'रामायण: प्रथम संकल्प' के ट्रेलर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया गया था और यहां मीडिया और कुछ खास हस्तियों को यह ट्रेलर दिखाया गया था। इसके बाद ऐलान किया गया था कि 24 जुलाई को इस ट्रेलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्लोबली रिलीज किया डाएगा। हालांकि, ट्रेलर रिलीज के तय समय से कुछ घंटे पहले, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी कि इसे फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है। चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं और जानते हैं कि यह ट्रेलर अब कब रिलीज होगा?

इस वजह से रिलीज नहीं हुआ 'रामायण' का ट्रेलर

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए ट्रेलर रिलीज पोस्टपोन होने की जानकारी दी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

उन्होंने लिखा, "आज हमारी रामायण के लिए एक बहुत ही खास पल है। रामायण को दुनिया तक ले जाने का मेरा सपना सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की पार्टनरशिप के साथ सच हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, अब हम अपना ट्रेलर बाद में किसी नई तय तारीख पर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेंगे। भारतीय सिनेमा के 100 सालों से ज्यादा के इतिहास में यह एक गर्व का पल होगा, जब 'रामायण' को दुनियाभर में किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह दिखाया जाएगा।"

क्या स्टुडेंट प्रोटेस्ट का पड़ा ट्रेलर रिलीज पर असर?

नमित मल्होत्रा के अपने पोस्ट के आखिर में 'रामायण' में यकीन रखने वाले फैंस को शुक्रिया कहा और साथ ही यह भी कहा कि हमारे युवा देश का भविष्य हैं और ऐसे में सभी को मिलकर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए हमें अपनी सबसे अच्छी कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि NEET पेपर लीक मामले में हो रहे स्टुडेंट प्रोटेस्ट की वजह से फिलहाल इस ट्रेलर रिलीज को टाल दिया गया है। बता दें कि इस मामले में सलमान खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर और ऋतिक रोशन समेत कई सेलेब्स ने स्टुडेंट्स का सपोर्ट किया है। ट्रेलर की नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अगले शुक्रवार यानी 31 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के टीजर में राम के साथ नहीं दिखे 'हनुमान', फैंस हुए मायूस; क्या पहले पार्ट में नजर नहीं आएंगे सनी देओल?

'रामायण' के बारे में

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

फिल्म 'रामायण: प्रथम संकल्प' में रणबीर कपूर 'भगवान राम', साई पल्लवी 'सीता', यश 'रावण', सनी देओल 'हनुमान' और रवि दुबे 'लक्ष्मण' का किरदार निभाते नजर आएंगे। टीवी के ओजी राम यानी अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इस साल की दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल की दिवाली पर सिनेमाघरों में उतरेगा। फिल्म का टीजर कुछ हफ्ते पहले आउट हुआ था, जिसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बताया जा रहा है कि इसका 4 मिनट का ट्रेलर बहुत भव्य है।

 

यह भी पढ़ें- 'रामायण' की स्टार कास्ट से उठा पर्दा, रणबीर कपूर और साई पल्लवी संग नजर आएंगे ये बड़े सितारे


'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज है और इस ट्रेलर रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ट्रेलर रिलीज पोस्टपोन होने से फैंस मायूस हो गए हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
'रामायण' फिल्म का पहला भाग कब रिलीज होगा?
'रामायण' फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 को रिलीज होगा।
'रामायण' फिल्म में लीड रोल में कौन हैं?
रामायण फिल्म में रणबीर कपूर, राम और साई पल्लवी माता सीता का रोल प्ले करेंगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।