रणबीर कपूर की 'Ramayana Part 1' का नया रनटाइम, विदेशी थिएटर्स में नहीं गूंजेंगे  'श्रीराम' के भजन

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट-1 न केवल भारतीय सिनेमा बल्कि विदेशी थियटर्स पर भी रिलीज होने वाला है। हालांकि, ओवरसीज रिलीज से पहले इसका नया रनटाइम तैयार किया गया है।
Updated:- 2026-09-19, 17:01 IST
Ramayana movie songs removal foreign release

रामायण पार्ट-1 की रिलीज डेट से पहले मेकर्स ने फिल्म के सीन और गानों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म विदेशी सिनेमाघरों में नए रनटाइम के साथ रिलीज की जाएगी। इसमें से 'श्री राम के भजन' और कई सीन्स को भी हटाया गया है। नीचे लेख में जानिए इसके पीछे का कारण और रिलीज डेट।

अंग्रेजी वर्जन के लिए रामायण पार्ट-1 का नया रनटाइम

रिपोर्टों के मुताबिक, 'रामायण' के इंटरनेशनल वर्जन को हिंदी कट के मुकाबले लगभग 30 मिनट छोटा रखा जाएगा। विदेशी दर्शकों की आदतों को ध्यान में देखते हुए सभी गानों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा सीन को भी ट्रिम किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि विदेशी दर्शक भारतीय फिल्मों की तरह गानों और लंबे नैरेटिव के आदी नहीं होते हैं।

Ramayana Part 1 International Version

भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म में नहीं किए जाएंगे कोई बदलाव

भारतीय दर्शकों के लिए 'रामायण' का अनुभव पारंपरिक और संगीत से भरपूर होगा। हिंदी और अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओं (जैसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) के संस्करणों में म्यूजिकल सीक्वेंस और गानों को नहीं हटाया जाएगा। फिल्म के पहले गाने 'जय जय राम' को लेकर दर्शकों में पहले ही भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिसे महान संगीतकार ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि इसके बोल मशहूर कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

रामायण-1 की रिलीज डेट और स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगी। वहीं, साउथ के सुपरस्टार यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के और सनी देओल महाबली हनुमान के रोल में दिखाई देंगे। इस का पहला भाग नवंबर 2026 में ग्लोबल लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं इसका दूसरा भाग साल 2027 में दिवाली के अवसर पर रिलीज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- रणबीर कपूर के 'राम' बनने पर उठे सवाल तो 'लक्ष्मण' रवि दुबे ने दिया जवाब, एक्टर को बताया सुपरस्टार

इसे भी पढ़ें- 'रामायण' के गाने 'जय जय राम' की रिकॉर्डिंग में खो गए थे Arijit Singh, लेने पड़े थे 200 टेक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Imbd

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।