Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:10 AM IST

रणबीर कपूर नहीं 92 साल पहले उनके परदादा ने निभाया था भगवान राम का किरदार, जानें कौन सी थी फिल्म?

रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' में श्री राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। बीते कल 30 जुलाई को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। क्या आपको पता है कि उनके परदादा पृथ्वीराज कपूर भी एक फिल्म में परदे पर 'भगवान राम' की भूमिका निभा चुके हैं।
Updated:- 2026-07-31, 16:37 IST
ranbir kapoor great grandfather prithviraj kapoor played lord ram in 1934 seeta film

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। बीते कल 30 जुलाई को जब फिल्म का ट्रेलर सामने आया, तो काफी लोगों ने रणबीर कपूर की तारीफों के पुल बांधे, तो कई लोगों ने यह भी कहा कि वो राम की भूमिका में नहीं जच रहे हैं। खैर, फिल्म को लोग कितना पसंद करेंगे और रणबीर कपूर को इस रोल के लिए कितना प्यार या आलोचना मिलेगी, इसका फैसला तो फिल्म रिलीज के बाद ही होगा। क्या आपको पता है कि रणबीर कपूर से पहले उनके परदादा पृथ्वीराज कपूर भी परदे पर भगवान राम की भूमिका में नजर आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किस फिल्म में उन्होंने यह किरदार निभाया था?

जब परदे पर भगवान राम की भूमिका में नजर आए थे पृथ्वीराज कपूर

रणबीर कपूर के दादा दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने साल 1934 में आई फिल्म 'सीता' में भगवान राम का किरदार निभाया था। उस वक्त उनकी उम्र 28 साल थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस दुर्गा खोटे ने सीता का रोल निभाया था। इस फिल्म को देबाकी कुमार बोस ने डायरेक्ट किया था। पृथ्वीराज कपूर के भाई त्रिलोक कपूर इस फिल्म में राम और सीता के बेटे लव के किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म काफी सफल रही थी और वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान दिखाई जाने वाली पहली भारतीय टॉकी फिल्म बनी थी। बता दें कि यह फिल्म कमर्शियल लेवल पर काफी सफल मिली थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि रणबीर कपूर की इस फिल्म में कास्टिंग कपूर खानदान के लिए इतिहास दोहराने जैसा है। अब देखना होगा कि रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बड़े परदे पर कैसा प्रदर्शन करती है?

ranbir kapoor great grandfather prithviraj kapoor played lord ram in seeta film

रणबीर कपूर की 'रामायण' को किया जा रहा है ट्रोल

रणबीर कपूर की 'रामायण' फिल्म कल ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में स्टार कास्ट की एक्टिंग, उनके ड्रेसिंग स्टाइल और वीएफएक्स समेत कई चीजों के लिए ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर में काफी कुछ खास भी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स कई बातों के लिए इस पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग रणबीर के पुराने बयानों, वीडियोज और फिल्मी करियर की वजह से उन्हें इस रोल के लिए फिट नहीं मानते हैं।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है

4000 करोड़ के बजट में बनी है 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के लिए तगड़ी कमाई करनी होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, राम के रोल में हैं। वहीं साई पल्लवी, सीता का किरदार निभा रही हैं। रवि दुबे, लक्ष्मण के रोल में हैं और सनी देओल, हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

यह भी पढ़ें- 'अब एनिमल जैसी फिल्में मत करना...', टीवी के कृष्ण ने दी रणबीर कपूर को सलाह


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।