'अब एनिमल जैसी फिल्में मत करना...', टीवी के कृष्ण ने दी रणबीर कपूर को सलाह

नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर कल (30 जुलाई) को रिलीज हुआ। रिलीज होते ही यह ट्रेलर ट्रेंड करने लगा। जहां काफी लोगों ने स्टारकास्ट और राम-सीता की दिव्य झलक की तारीफ की, वहीं काफी लोगों ने इसमें कई कमियां निकाल दीं। वीएफएक्स, किरदारों के कपड़े और एक्टिंग समेत कई बातों के लिए यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगा। इसी बीच टीवी के ओजी कृष्ण नीतीश भारद्वाज ने भी इस ट्रेलर की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने ट्रेलर की काफी तारीफ की, लेकिन साथ ही रणबीर को सलाह दे डाली कि इसके बाद उन्हें 'एनिमल' जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर काफी कुछ कहा है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या बातें कही हैं?
नीतीश भारद्वाज ने की 'रामायण' की तारीफ
नीतीश भारद्वाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 'रामायण' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए 100% ऑस्कर...बहुत बधाई। सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी, वर्ल्ड सिनेमा के लिए अगला तोहफा हैं। VFX और AI का इस्तेमाल करके बहुत बढ़िआ पीरियड क्रिएशन किया है। रणबीर और रणवीर अब दो ऐसे धुरंधर बन गए हैं, जिन्हें कोई मात नहीं दे सकता है।" इसके अलावा उन्होंने यश, फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन और म्यूजिक की तारीफ में भी काफी कुछ कहा।
View this post on Instagram
ओजी कृष्णा ने दी रणबीर कपूर को खास सलाह
इसी के साथ टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को एक खास सलाह दे डाली। उन्होंने लिखा, "रणबीर, एक एक्टर के तौर पर मैंने हमेशा आपको बहुत प्यार किया है, लेकिन अब भारत की विरासत, मूल्यो, संस्कृति और संस्कारों को बनाए रखने की आपकी सामाजिक जिम्मेदारी शुरू होती है इसलिए अब 'एनिमल' जैसी फिल्में न करें। चाहें इसके लिए आपको सोने की खानें ही क्यों न दी जाएं। अपनी वाणी से वातावरण को और प्रदूषित न करें। भारत के पास आपकी एक्टिंग की काबिलियत को संतुष्ट करने के लिए काफी कहानियां हैं।"
यह भी पढ़ें- Dhoom 4 में लीड रोल में होंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने खत्म किया सस्पेंस
साई पल्लवी के बारे में कही यह बात
नीतीश भारद्वाज ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि वो उम्मीद करते हैं कि भारत के लोग साई पल्लवी को सीता के किरदार में स्वीकार करें। साथ ही उनकी इच्छा है कि फिल्म में कहीं न कहीं कहीं न कहीं मृदंग और मंजीरे की धुनों के बीच गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुनाई दें। उन्होंने यह भी लिखा कि वो इस फिल्म को कम से कम 5 बार देखना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।