Ramayana Part 1 Final Release Date: रामायण के नए पोस्टर और रिलीज अनाउंसमेंट ने मचाई धूम, जानें फाइनल डेट
-1791722704088.webp)
फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बेहद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिस फिल्म का सभी को लंबे समय से इंतजार था, उसकी रिलीज डेट जारी कर दी गई है। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर एक नया और शानदार पोस्टर जारी करते इसकी रिलीज डेट कन्फर्म की है। बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर, 'केजीएफ' फेम साउथ स्टार यश और साई पल्लवी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट आई सामने
मेकर्स ने फैंस के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू करने की भी जानकारी दी है। अगर आपको भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, तो आइए विस्तार से जानते हैं मेकर्स के इस बड़े ऐलान और फिल्म रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी के बारे में।
नए पोस्टर के साथ फाइनल की रिलीज डेट
सिनेमा प्रेमियों के बीच फिल्म 'रामायण' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म 5 नवंबर को भव्य स्तर पर रिलीज की जाएगी। इस दिन फैंस इसे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। रिलीज डेट के साथ ही निर्माताओं ने एक पावरफुल और शानदार नया पोस्टर भी शेयर किया है। यह पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' के गाने 'जय जय राम' की रिकॉर्डिंग में खो गए थे Arijit Singh, लेने पड़े थे 200 टेक
View this post on Instagram
दशहरा से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
फैंस के लिए मेकर्स ने एडवांस बुकिंग का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने फैसला किया है कि दशहरा के शुभ अवसर पर फिल्म की एडवांस बुकिंग की खिड़की खोल दी जाएगी। अगर आप भी इस फिल्म रामायण का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहती हैं, तो दशहरा पर एडवांस बुकिंग करवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का नया पोस्टर रिलीज, राजा दशरथ के अवतार में दिखे अरुण गोविल
फिल्म में होंगे दमदार स्टारकास्ट
इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी शारीरिक और मानसिक तैयारी की है। इसके अलावा साउथ स्टार यश इस फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी माता सीता के पावन किरदार में नजर आएंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।