रणबीर कपूर में मेकर्स को दिखीं 'राम' की ये खूबियां, 4000 करोड़ी Ramayana का BTS वीडियो वायरल

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, भगवान राम का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। कल एक्टर के बर्थडे पर इस फिल्म का एक BTS वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें अरुण गोविल और फिल्म के मेकर्स बता रहे हैं कि क्यों राम के रोल में रणबीर एकदम फिट बैठते हैं।
Updated:- 2026-09-29, 13:14 IST
image

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम का रोल निभा रहे हैं। जब इस फिल्म से राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक सामने आई थी, तो जहां काफी लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे थे और कहा था कि वह इस रोल में पूरी तरह जच रहे हैं, वहीं कई लोगों ने कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए कहा था कि रणबीर इस रोल के लिए सही च्वॉइस नहीं हैं। इसी बीच एक्टर ने कल अपना 44वां बर्थडे मनाया और उनके जन्मदिन के मौके पर, 'रामायण' की टीम ने एक BTS वीडियो शेयर किया है। जिसमें इस मच अवेटेड फिल्म के बनने की झलक दिखाई गई है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इस रोल के लिए रणबीर ने कितनी मेहनत की है। वीडियो में नमित मल्होत्रा, नितेश और कास्ट ने रणबीर के भगवान राम का रोल निभाने को लेकर बात की है और बताया है कि क्यों वह इस रोल के लिए परफेक्ट हैं, चलिए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या कुछ खास है?

नितेश तिवारी ने श्रीराम की कास्टिंग पर कही यह बात

इस वीडियो की शुरुआत में अरुण गोविल बता रहे हैं कि कैसे 'रामायण' हमारी संस्कृति के लिए एक धरोहर है। नितेश तिवारी कहते हैं कि श्रीराम की कास्टिंग करना लगभग नामुमकिन था, हम केवल कोशिश ही कर सकते थे। नितेश तिवारी ने कहा कि जब फिल्म के डायरेक्टर नमित ने उनसे रणबीर को श्रीराम के तौर पर कास्ट करने की बात की, तो उन्हें लगा कि हां ऐसा किया जा सकता है। नितेश ने बताया कि राम के किरदार के लिए जो खूबियां ढूंढी जा रही थीं, वह रणबीर में हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ

रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, "मैंने जैसा सोचा था कि राम कैसे चलते होंगे, कैसे बैठते होंगे, कैसे देखते और बात करते होंगे, तो वो सारी बातें उनमें हैं। आम तौर पर आप उम्मीद नहीं करते कि कोई स्टार आकर आपके पैर छुएगा, लेकिन वे हमेशा ऐसा करते हैं।" उन्होंने कहा कि इस समय जितने भी युवा स्टार्स हैं, उनमें से रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने के लिए सबसे बेहतर हैं।

यह किरदार नहीं जिम्मेदारी है...

रणबीर कपूर इस वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि श्रीराम की सबसे बड़ी ताकत उनका धनुष नहीं, बल्कि क्षमा करने की खूबी थी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को उन्होंने किसी साधारण फिल्म या किरदार के तौर पर नहीं देखा, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है और उन्होंने इसके साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है।

ranbir kapoor as lord rama

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 'रामायण' का BTS वीडियो

 'रामायण' का यह BTS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मेकिंग की कई झलकियां दिखाई गई हैं और फैंस को यह काफी पसंद आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ये हमारे राम हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 'रामायण' का पहला गाना गणेश चतुर्थी पर हुआ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा 'जय जय राम'

'रामायण' की कास्टिंग

4000 करोड़ के बजट में बनी नितेश तिवारी की 'रामायण' का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा। चलिए फिल्म की कास्टिंग पर नजर डालते हैं।

रणबीर कपूर श्रीराम
साईं पल्लवी माता सीता
रवि दुबे लक्ष्मण
सनी देओल हनुमान
अरुण गोविल राजा दशरथ
लारा दत्ता कैकेयी
यश रावण

 

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, राम-सीता की झलक देख फैंस बोले- ये दिव्य अनुभव है


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।