'रामायण' का दुनियाभर में बजने लगा डंका, शानदार प्रीमियर के बाद अमेरिका में 27% बढ़ी एडवांस बुकिंग; भारत में भी छप्परफाड़ कमाई

'रामायण' फिल्म एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर रही है। लॉस एंजिल्स में हुए प्रीमियर के बाद अमेरिका में इसकी प्री-सेल्स में भारी उछाल देखने को मिला है। वहीं घरेलू ऑफिस पर भी फिल्म की चांदी हो रही है।
Updated:- 2026-10-30, 17:30 IST
ramayana witnessing strong advance bookings after positive la premiere reviews ranbir kapoor movie crosses 17 cr in india

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर एडवांस बुकिंग में 'धनवर्षा' हो रही है। नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म को लेकर काफी बज है और यह फिल्म एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई करती दिख रही है। फिल्म की रिलीज में अभी लगभग एक हफ्ता है, लेकिन फिल्म ने पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कुछ दिन पहले लॉस एंजिल्स में हुए फिल्म के प्रीमियर को शानदार रिव्यूज मिले थे और इसके बाद अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग में 27% उछाल देखने को मिला है। भारत में जहां फिल्म के हिंदी वर्जन को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं विदेशों में भी यह प्री-सेल्स में जोरदार कमाई कर रही है। चलिए आप भी 'रामायण पार्ट 1' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डाल लीजिए।

एडवांस बुकिंग में 'रामायण' ने मचाया धमाल

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर दशहरे से शुरू हुई थी और एडवांस बुकिंग में फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले ही फिल्म ने बंपर कलेक्शन कर लिया है। खासकर, LA में हुए प्रीमियर के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग में उछाल आया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टिकटों की बिक्री से 17.08 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के लगभग 3 लाख 33 हजार टिकट बिक गए हैं।

ramayana latest song mangal rang faces backlash on social media for qawwali style beats

हिंदी वर्जन को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स

एडवांस बुकिंग की शुरुआत में प्री-सेल कलेक्शन का लगभग पूरा हिस्सा हिंदी वर्जन से आ रहा था, लेकिन पिछले एक हफ्ते में कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं के शो भी शुरू हो गए हैं। भारत में फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन का हिस्सा अभी भी 83% है, लेकिन कन्नड़ और तेलुगु वर्जन भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हिंदी वर्जन अब 1,600 से ज्यादा स्क्रीन पर लग चुका है। फिल्म के हिंदी भाषा में शोज की अब तक 14.17 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है।

ramayana new song judi jodi audio released on karwa chauth

यह भी पढ़ें- Ramayana के 'मंगल रंग' गाने में सूफी-स्टाइल संगीत पर भड़के लोग, बोले- 'कुन फया कुन' वाला फॉर्मूला यहां फिट मत करो

'रामायण' का फर्स्ट रिव्यू

'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुआ था, जहां फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे। विदेशी धरती पर फिल्म ने 'जय श्री राम' का डंका बजाया था और राम के रूप में रणबीर कपूर के अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया था। यश को भी रावण के रोल के लिए काफी तारीफ मिली थी। कई दर्शकों ने तो फिल्म को भव्य बताया था और इसकी तुलना 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से भी की थी। ऐसे में देखना होगा कि जब 5 नवंबर, 2026 को यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो इसे क्या रिस्पॉन्स मिलेगा?

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर 'रामायण' का नया गाना Judi Jodi रिलीज, राम-सीता के दिव्य प्रेम को है समर्पित

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।