Jailer 2 Trailer Review: रजनीकांत फिर बने ‘जेलर’, खतरनाक सिंडिकेट के खिलाफ छेड़ेंगे जंग
-1791212924787.webp)
फिल्म 'जेलर 2' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। 2023 की सुपर-हिट फिल्म 'जेलर' के इस सीक्वल में सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में लौट कर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। आइए आसान 2 मिनट लंबे इस ट्रेलर में क्या-क्या खास देखने को मिला है और सोशल मीडिया पर फैंस का क्या रिएक्शन आ रहा है।
जेलर 2 के ट्रेलर में क्या है खास?
इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में पूर्व जेलर 'टाइगर' को एक साधारण ड्राइवर की तरह दिखाया गया है। वह उन लोगों की जिलत झेल रहे हैं, जो उनके अतीत से बेखबर हैं। इसी बीच जब पानी सिर से ऊपर चला जाता है, तो टाइगर अपने पुराने और खतरनाक अंदाज में वापस लौट आते हैं। ट्रेलर में एस. जे. सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती नए दुश्मनों के रूप में नजर आ रहे हैं।
वहीं, जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और शिवा राजकुमार जैसे पुराने दोस्त एक बार फिर उनकी मदद करते दिख रहे हैं। ट्रेलर के आखिरी में योगी बाबू का एक डायलॉग है, जहां वे चुटकी लेते हुए कहते हैं कि- टाइगर लोगों को मार रहे हैं और फिर ऐसे कार साफ कर रहे हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो।
यह भी पढ़ें- Lock Upp: कंगना रनौत के शो में जेलर रवीना टंडन की धमाकेदार एंट्री, सजा काटेंगे ये सेलिब्रिटी
सोशल मीडिया पर आ रहे अलग-अलग रिएक्शन
ट्रेलर देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर इसके खूब चर्चे हो रहे हैं। ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन इसमें 1 सेकंड की एक झलक दिखी है, जिसे देखकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं, कि फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो हो सकता है। सोशल मीडिया पर लोग उस छोटी सी क्लिप को शेयर करते हुए लिख रहे हैं, "क्या यह सच में ऋतिक रोशन की एंट्री है?"
Aura farmer Thatha on duty....💥🥵🥵 Trailer is Good not great but it has many characters,good scope to turn into good screenplay with multiple cameos..🤞 Didn't showed Ramya Krishna, Daughter in law character any changes in that🤔 #Jailer2 #RajniKanth https://t.co/ScA9xHhzmz
— Agasthya ᵀᵒˣᶦᶜ (@sachi_1933) October 5, 2026
CONFIRMED: #Jailer2 has a dialogue attacking CM. The dialogue is apparently ‘Kudumbam thaan mukkiyam’ https://t.co/itfhffqXvx
— Vignesh S (@svigneshchn) September 17, 2026
संगीतकार अनिरुद्ध का म्यूजिक
यही नहीं कई फैंस का कहना है कि फिल्म में एक्शन का लेवल बहुत बड़ा है और नेल्सन का वही पुराना डार्क कॉमेडी जोन देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि ट्रेलर में पहले पार्ट यानी जेलर 1 जैसा रोंगटे खड़े कर देने वाला फैक्टर मिसिंग था। फैंस को उम्मीद है कि संगीतकार अनिरुद्ध का म्यूजिक एक बार फिर फिल्म को सुपरहिट बना सकता है।
यह भी पढ़ें- Jailer Movie: ओटीटी पर देखें रजनीकांत की जेलर फिल्म, जानें कब होगी रिलीज
निष्कर्ष: जबरदस्त स्टार कास्ट, एक्शन और सस्पेंस से भरा 'जेलर 2' का ट्रेलर अब ओनटेर्नेट पर धुमाल मचा रहा है। अगर आपने भी अभी तक इसका ट्रेलर नहीं देखा था, तो अब देख सकते हैं। अब देखना यह होगा कि क्या यह पार्ट 2 पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।