Jailer Movie: ओटीटी पर देखें रजनीकांत की जेलर फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

Jailer Movie Release Rajinikanth: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के शहरों में 15 अगस्त तक के लिए जेलर फिल्म की बुकिंग हो गई है। चलिए जानते हैं फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-07, 10:49 IST
jailer movie rajinikanth release date

Jailer Movie Rajinikanth: हाल ही में रजनीकांत की जेलर फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। पूरे भारत में फिल्म की चर्चा हो रही है और साउथ के लोग फिल्म को देखने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि इस फिल्म की लोगों में ब्लैक में भी टिकट खरीद है, जिसके लिए उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़े। जेलर फिल्म आज ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 

Jailer Film के बारे में जानें

  • इस फिल्म से रजनीकांत 2 साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वो पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म में आपको जैकी श्रॉफ, प्रियंका मोहन, शिव राजकुमार, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि, और विनायकन जैसे सितारे देखने के लिए मिलेंगे।
  • फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है और सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन द्वारा निर्मित है। फैंस इस फिल्म के लिए जितना एक्साइडेट हैं, उस देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म कोई नया रिकॉर्ड बना सकती है।

इसे भी पढ़ेंः  अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों के रीमेक में नजर आए थे रजनीकांत, दर्शकों ने दिया भरपूर प्यार

शाहरुख खान ने जेलर फिल्म के बारे में क्या कहा? 

रजनीकांत की जेलर पर शाहरुख खान ने रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्हें रजनीकांत सर की फिल्में देखना बहुत पसंद है। 

Jailer Film के फैंस रिएक्शन 

इसी बीच जापानी कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जो थलाइवा की फिल्म के बारे में बात करता नजर आ रहा है। जापान के रजनीकांत फैन क्लब लीडर यासुदा हिदेतोशी कहते हैं, ''जेलर फिल्म देखने के लिए हम जापान से चेन्नई आए हैं।'' 

इसे भी पढ़ेंः जानिए वो किस्सा, जब ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते हुए घबरा गए थे रजनीकांत

फैंस को कैसी लगी जेलर फिल्म? 

ट्विटर पर सामने आ रहे रिएक्शन को देखें, तो फैंस को पूरी फिल्म बहुत अच्छी लग रही है। इस फिल्म में रजनीकांत ने एक अलग किरदार निभाया है, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। यही कारण है कि थिएटर्स से सामने आ रहे वीडियो में फैंस खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। 

जेलर फिल्म कितने बजट में बनी है? 

एक्शन से भरपूर जेलर फिल्म 225 करोड़ के बजट पर बनी है। अब देखना यह होगा कि फिल्म को फैंस कितना सक्सेसफुल बनाते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Twitter  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।