बिना गाने के सुपरहिट हुई थी राजेश खन्ना की ये फिल्म, बनाने में लगे थे केवल 20 दिन

फिल्मी दुनिया लोगों के मनोरंजन और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अलग-अलग प्रकार के कॉन्सेप्ट पर फिल्में बनती रहती हैं। जिनमें से कुछ फिल्मों सिनेमाघरों में सुपरहिट तो कुछ फ्लॉप साबित होती है। फिल्म के फ्लॉप और ब्लॉकबस्टर होने का जिम्मा इसमें मौजूद डायलॉग, स्टोरी लाइन और गाने पर निर्भर होता है। इसी वजह अक्सर फिल्म अपनी कहानी, गाने की वजह से सुर्खियों में बनी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इंडस्ट्री में एक फिल्म ऐसी है जो बिना गाने के भी सुपरहिट साबित हुई थी। इस आर्टिकल में आज हम आपको बिना ब्रेक के लगातार सिनेमाघरों में चलने वाली फिल्म इत्तेफाक के बारे में बताने जा रहे हैं।
हिंदी सिनेमा की पहली बिना गाने वाली फिल्म
सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज होती रहती हैं। फिल्म के बीच अक्सर इंटरवल या ब्रेक देखने को मिलता है। इसके अलावा गाने के बिना फिल्म अधूरी लगती हैं। बता दें, कि साल 1969 में बड़े पर्दे पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसमें एक भी गाना मौजूद नहीं था। इसके बावजूद यह फिल्म इत्तेफाक बिना ब्रेक लगातार सिनेमाघरों में चलती रही।
इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार की वो फ्लॉप फिल्म जिसने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
20 दिन में बनकर तैयार हुई थी इत्तेफाक

फिल्म इत्तेफाक में राजेश खन्ना, नंदा, बिंदु, सुजीत कुमार और मदन पुरी सहित कई कलाकार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जहां फिल्म को बनाने में कई सालों का समय लग जाता है। वहीं इन फिल्म को बनाने में केवल 20 दिन का समय लगा था। इस फिल्म में एक भी गाने नहीं हैं। वहां इत्तेफाक बॉलीवुड की पहली फिल्म हैं जिसमें इंटरवल नहीं था। शुरू होने से लेकर फिल्म के अंतिम समय में भी सस्पेंस और थ्रिलर बरकरार रहता है।
48 साल बाद बना फिल्म की कॉपी
90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म इत्तेफाक हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का निर्देशक यश चोपड़ा ने किया था। साल 1970 में यश चोपड़ा को फिल्म फेयर में बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। 48 साल बाद इस फिल्म की कॉपी बनाकर तैयार की गई थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम किया था।
इसे भी पढ़ें- ओटीटी पर रिलीज होने वाली ये फिल्में और सीरीज बना देंगी आपका वीकेंड खास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- IMDB
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।