आखिर क्यों सुपरस्टार राजेश खन्ना चाहते थे कि उनकी फिल्म 'हाथी मेरे साथी' हो जाए फ्लॉप

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना जिन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी और इनमें से उनकी एक फिल्म 'हाथी मेरे साथी' भी थी जो सुपरहिट रही। इस फिल्म की कहानी जहां लोगों को खूब पसंद आई तो वहीं जानवरों के साथ शूट की गई इस फिल्म ने सभी दिल जीत लिया लेकिन राजेश खन्ना चाहते थे उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो जाए और इसके पीछे की वजह से उनका स्टारडम था।
राजेश खन्ना की 14 फिल्में हुई हिट
साल 1969 राजेश खन्ना का दौर था और इस दौर में वो सुपरस्टार बने। दरअसल, इस साल राजेश खन्ना की फिल्म ‘आराधना’ आई थी इस फिल्म में उन्होंने बाप-बेटे का रोल निभाया साथ ही इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर ने काम किया और ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। वहीं इस फिल्म के बाद राजेश खन्ना का दौर शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें-Bollywood Rewind:क्यों रीगल सिनेमा से उल्टे पैर भागे थे राजेश खन्ना?
फिल्म ‘आराधना’ से राजेश खन्ना को बड़ी कामयाबी मिली और इस फिल्म के बाद राजेश खन्ना की 14 फिल्में हिट हुईं और ये रिकॉर्ड आज भी कामयाब है। हिट फिल्मों की वजह से राजेश खन्ना का स्टारडम कुछ ऐसा रहा कि जिस भी सिनेमा हॉल में उनकी फिल्म लगती थी उस सिनेमा हॉल में उनके फैंस की भीड़ नजर आती थी। वहीं अपने इसी स्टारडम राजेश खन्ना परेशान हो गए थे।
सुपरस्टार चाहते थे फ्लॉप हो जाए उनकी फिल्म

कई सारी हिट फिल्मों की वजह से राजेश खन्ना को मिले स्टारडम से वो परेशान हो गए थे और इस वजह से वो चाहते थे कि उनकी फिल्म अब फ्लॉप हो जाए। वहीं जब उनके पास 'हाथी मेरे साथी' की स्क्रिप्ट आई तो उन्हें इस फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई लेकिन उन्होंने इस फिल्म को इसलिए साइन किया कि ये फिल्म फ्लॉप हो जाए। । वहीं जब फिल्म 'हाथी मेरे साथी' बड़े परदे पर रिलीज़ हुई तो ये फिल्म भी सुपरहिट हो गई ।
इसे भी पढ़ें-गुजरे जमाने की इस एक्ट्रेस के दीवाने थे शाहरुख खान, यूं किया था प्यार का इजहार
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- IMDB, Social media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।