Raid 2 Star Cast Fees: रेड डालने के लिए अजय देवगन ने ली फिल्म के आधे बजट जितनी फीस ! रितेश देशमुख रह गए काफी पीछे...आइटम सॉन्ग के लिए तमन्ना भाटिया ने भी की मोटी कमाई

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2'(Raid 2) कल सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यूज दिए हैं और सोशल मीडिया पर भी ऑडियन्स ने इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई है और Raid 2 का पहले दिन Worldwide Box Office Collection लगभग 18.25 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। अगर आप वीकेंड पर इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बेशक आप टिकट बुक कर सकती हैं। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने करोड़ों में फीस ली है। चलिए, आपको बताते हैं फिल्म की स्टारकास्ट को क्या फीस मिली है।
Raid 2 फिल्म की स्टारकास्ट ने ली है इतनी फीस
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स की मानें तो Raid 2 फिल्म के लिए अजय देवगन ने 20 करोड़ रुपये लिए हैं। फिल्म का बजट लगभग 48 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अजय ने रेड डालने के लिए लगभग फिल्म के बजट से आधी फीस ली है। हालांकि, अजय की पिछली फिल्म के मुकाबले यह फीस कम है क्योंकि खबरें थीं कि उन्होंने सिंघम अगेन के लिए 35 करोड़ रुपये लिए थे। वहीं, फिल्म रेड 2 में विलेन का रोल निभाने के लिए अजय देवगन के मुकाबले रितेश देशमुख को काफी कम फीस मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, वाणी कपूर की फीस 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए तमन्ना ने भी 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। उनका आइटम सॉन्ग 'नशा' फैंस को काफी पसंद आया है।
Raid 2 बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है अच्छी कमाई
View this post on Instagram
अजय देवगन की फिल्म Raid 2 वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि, इसके साथ संजय दत्त और मौनी राय की फिल्म द भूतनी भी रिलीज हुई है। लेकिन, इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। अजय देवगन की फिल्म 'रेड' साल 2018 में रिलीज हुई थी और Raid 2 इसका दूसरा पार्ट है। फिल्म में अजय, अमय पटनायक के रोल में झंडे गाड़ रहे हैं।
क्या आप इस वीकेंड पर Raid 2 देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, हमें कमेंट्स में बताएं।हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: IMDB
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।