
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। आज दुनियाभर में वह एक जाना-माना नाम हैं। प्रियंका चोपड़ा की कई फिल्में सुपरहिट रही हैं। सिर्फ यही नहीं वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी कई बड़े सेलेब्स के साथ काम कर चुकी हैं और लगातार अपने नए प्रोजेक्ट्स के कारण चर्चा बटोर रही हैं। चलिए आज हम आपको उनकी कुछ शानदार फिल्मों के बारे में बताते हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए।
View this post on Instagram
फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है। वहीं, दीपिका ने बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी का रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी बहुत खास है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग बहुत खास है।
View this post on Instagram
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'बर्फी' में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह से अपने किरदारों को सामने रखा है वह बेहद खास है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'बर्फी' में रणबीर ने मूक-बधिर लड़के के रोल को निभाया था, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का रोल प्ले किया था।बर्फी एक ऐसी फिल्म बनी जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी, रुपा गांगुली जैसे दिग्गज कलाकार भी थे.
इसे भी पढ़ें : प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट
View this post on Instagram
गुंडे फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्शन थ्रिलर को भरपूर दर्शकों के सामने पेश किया गया था। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने और निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म में अर्जुन कपूर ने बाला और रणवीर सिंह ने अर्जुन नाम के गुंडे का किरादर निभाया है। दोनों गुंडों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है और इस लड़की का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है। धीरे-धीरे फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प मोड़ ले लेती है।
इसे जरूर पढ़ें- विदेश में है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, देखिये निक जोनस के घर के अंदर की तस्वीरें
View this post on Instagram
इस फिल्म की निर्देशक शोनाली बोस हैं जिन्हें एक बेहतरीन निर्देशक के तौर पर जाना जाता है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी एक रियल लाइफ कैरेक्टर पर आधारित है। यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। द स्काई इज पिंक में आयशा का किरदार जायरा वसीम ने निभाया है। वहीं उनके माता-पिता का किरदार प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने निभाया है। इस फिल्म की कहानी बहुत खास और बेहद यूनिक है। आप यह फिल्म अपनी फैमिली के साथ भी देख सकती हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ये शानदार फिल्में अगर आपने अभी तक नहीं देखी हैं तो इन्हें जरूर देखें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- instagram/youtube
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।