दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक खास जगह रखते हैं। दोनों स्टार्स आज बहुत नायाब मुकाम हासिल कर चुके हैं और हमेशा चर्चा में रहते हैं। यही कारण है कि उनकी हर एक चीज बहुत लग्जरी होती है। फिर चाहे कपड़े हों या उनका घर। चलिए देखते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का घर और जानते हैं उसके बारे में।
कितने का दीपिका पादुकोण का घर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इसी साल मुंबई के रेजिडेंशियल टावर 'सागर रेशम' में सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक रणवीर और दीपिका पादुकोण का अपार्ट्मेंट बहुत लग्जरी है जिसकी कीमत 119 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। पार्किंग सुविधा के साथ-साथ इस घर में ढेर सारी सुविधाएं मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ेंः देखिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के खूबसूरत से घर की इनसाइड फोटोज
घर की पहली तस्वीर
घर में गृह प्रवेश करने के दौरान ही दीपिका रणवीर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कपल ने हिंदू रीति रिवाजों से घर में गृह प्रवेश किया था।
बेहद खूबसूरत है घर का इंटीरियर
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण का घर तो अच्छा है कि लेकिन इसके साथ-साथ उसे खूबसूरत बनाने के लिए इंटीरियर पर भी बहुत फोकस किया गया है। इस वीडियो को बैकग्राउंड में नजर आ रही दीपिका के घर की दीवारों और फर्नीचर से ही आप खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं।
बहुत एंटीक चीजों से सजाया है घर
दीपिका के इंस्टाग्राम पर मौजूद कई फोटो में उनके घर में खई एंटीक चीजें देखने को मिलती हैं। कपल ने घर को यूनिक लुक देने के लिए चुन-चुन के चीजें खरीदी हैं।
वुडन वर्क से आप भी लें इस्पिरेशन
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने घर को खूबसूरत लुक देने के लिए कई हिस्सों पर वुडन वर्क कराया हुआ है जो काफी खूबसूरत है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में नजर आ रहा आ रहा है कि उन्होंने अपने घर में कैसा वुडन वर्क करवाया हुआ है।
घर में ही है जिम
View this post on Instagram
फिटनेस को लेकर दीपिका हमेशा बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने घर पर ही जिम बनाया हुआ है जहां पर वो एक्सरसाइज करती हैं।
इसे भी पढ़ेंः भगवान की मूर्ति और खूबसूरत इंटीरियर से सजा है ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार का घर, देखें फोटोज
आपको दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का घर दिखने में कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।