इस एक सीन के लिए शाहरुख खान ने लगाया था ऐसा आइडिया, तारीफ में डायरेक्टर बोले 'उनका दिमाग चलता रहता है'

Shah Rukh Khan Applied Honey On His Face For Film Devdas: शाहरुख खान अपनी हर फिल्म में जान फूंक देते हैं। उनका दिमाग हर वक्त चलता है। उनको लेकर डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने कई बड़े खुलासे किए और फिल्म देवदास से जुड़ा उनका एक किस्सा सुनाया। आइए जानें, आखिर क्यों फिल्म देवदास में शाहरुख खान ने चेहरे पर शहद लगाया था?
Updated:- 2025-01-15, 11:26 IST
Shah Rukh Khan Applied Honey On His Face For Film Devdas

Shah Rukh Khan Applied Honey On His Face For Film Devdas: शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। किंग खान फिल्म के हर सीन को परफेक्ट बनाने में अपनी पूरी मेहनत लगा देते हैं। वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' के डायरेक्शन विक्रमादित्य मोटवानी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है। डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने फिल्म देवदास का एक किस्सा अपने इंटरव्यू में शेयर किया है। विक्रमादित्य मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्मों 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' से की थी। वह भंसाली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते थे। हाल ही में उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख का दिमाग 24 घंटे चलता रहता है। आइए जानें, शाहरुख खान के उस खास किस्से के बारे में...

यह भी देखें- Shah Rukh Khan ने गिफ्ट के बदले इस एक्टर को दे दिया था शादी का ऑफर, मजेदार किस्सा सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

क्लाइमेक्स की शूटिंग में किया ये काम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

हाल ही में विक्रमादित्य मोटवानी ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान को शानदार एक्टर बताया। उन्होंने कहा, "मैं आपको शाहरुख के बारे में एक किस्सा सुनाता हूं। हम लोग देवदास के क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रहे थे, इस दौरान शाहरुख को मरने की एक्टिंग करनी थी और ऐश्वर्या उसके पास दौड़कर आती है। शाहरुख पेड़ के नीचे लेटे हुए थे। तभी, उन्होंने अचानक असिस्टेंट से शहद लाने कहा। हमें कुछ समझ नहीं आया। फिर भी, उन्हें शहद लाकर दिया। उन्होंने शहद लिया और अपने पूरे चेहरे पर लगा लिया।"

शाहरुख ने लगाया आइडिया

उन्होंने आगे बताया, "शाहरुख ने मक्खियां लाने के लिए ऐसा किया था। जैसे मरने पर एक आदमी के चेहरे पर मक्खियां बैठती हैं, उसी तरह से सीन को रियल दिखाने के लिए उन्होंने ऐसा किया। यह पूरा आइडिया उन्हीं का था।"

उनका दिमाग हमेशा चलता रहता है

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

डायरेक्टर ने कहा, "आमतौर पर ऐसी चीजें सोचना निर्देशक का काम होता है कि वह सीन को कैसे और बेहतर बना सकता है, लेकिन शाहरुख कभी भी किसी सीन में बदलाव करने से कतराते नहीं हैं। शाहरुख खान का दिमाग हमेशा कुछ सोचने में लगा रहता है। वह फिल्म में बहुत छोटे-छोटे बदलाव लाते हैं, जो बहुत बड़ा चेंज लाते हैं। इसके साथ ही शाहरुख सभी को बहुत खास महसूस कराते हैं।"

विक्रमादित्य ने शाहरुख की तारीफों बांधे पुल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vikramaditya Motwane (@motwayne)

विक्रमादित्य हमेशा शाहरुख खान की तारीफें करते नजर आते हैं। इससे पहले हिमालयन फिल्म के दौरान विक्रमादित्य ने कहा, "हर फिल्म 'पठान' या 'जवान' नहीं हो सकती। आप शाहरुख को कभी किसी से रिप्लेस नहीं कर सकते।" 

यह भी देखें- जब शाहरुख खान ने गुस्से में तोड़ दिया था एक मैगजीन का ऑफिस, यह एक्ट्रेस थी वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/IMDb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।