नाना पाटेकर के निधन के बाद रिलीज होंगी उनकी ये फिल्में, 'ईथा' से 'शक्ति शालिनी' तक इन मूवीज में आखिरी बार आएंगे नजर

नाना पाटेकर तो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी यादें फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी। नाना के जाने के बाद भी उनकी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप किन फिल्मों में आखिरी बार नाना को देख पाएंगे।
Updated:- 2026-10-09, 19:51 IST
nana patekar movies releasing after his death eetha shakti shalini last screen appearance

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का बीते कल यानी 8 अक्टूबर को निधन हो गया है। एक्टर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपने पीछे फिल्मों की एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जिसके जरिए फैंस उन्हें हमेशा याद रखेंगे। नाना की दमदार एक्टिंग के अगर आप भी मुरीद हैं, तो आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना की कई ऐसी फिल्में हैं जो उनके जाने के बाद रिलीज होंगी। बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर की 5 फिल्में रिलीज की कतार में हैं। हालांकि, इनमें से किसकी शूटिंग पूरी हो गई है और किसमें नाना पाटेकर वाली भूमिका में किसी और को लिया जा सकता है, इसे लेकर अभी सवाल बना हुआ है। चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

1. शक्ति शालिनी

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नाना पाटेकर नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक तांत्रिक का किरदार निभा रहे हैं और अनीत पड्डा और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाना पाटेकर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। यह फिल्म पहले दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, खबरों की मानें तो शाहरुख खान की 'किंग' से क्लैश टालने के लिए इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

nana patekar in shakti shalini movie

यह भी पढ़ें- 'दोनों के बीच कुछ तो था लेकिन...', जब फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के रिश्ते पर की थी बात, रोमांस पर लगाई थी मुहर?

2. 'ईथा'

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं और इसे लेकर काफी बज है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की फेमस तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को रिलीद होगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर क्या भूमिका निभा रहे हैं, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

3. वेदांत

इस फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगे। इसे राजेश्वर पांडे राज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की रिलीज डेट, कहानी और नाना पाटेकर के रोल को लेकर कोई खास जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

4. 'द कंफेशन ऑफ मैरी'

यह साल 1966 के चर्चित मदाथरुवी मर्डर केस पर बनी एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसमें नाना पाटेकर ने 'फादर बेनेडिक्ट' नाम के कैथोलिक पादरी का किरदार निभाया है।

nana patekar upcoming mopvies

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं? सालों से बिना तलाक के रह रही थीं एक्टर से अलग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।