'दोनों के बीच कुछ तो था लेकिन...', जब फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के रिश्ते पर की थी बात, रोमांस पर लगाई थी मुहर?

नाना पाटेकर के निधन पर मनीषा कोइराला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख जाहिर किया है। 90 के दशक में दोनों के अफेयर की रूमर्स ने तूल पकड़ा था। हाल ही में फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने भी इनके रिश्ते पर बात की थी।
Updated:- 2026-10-08, 13:27 IST
nana patekar manisha koirala romance rumours

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन की अचानक आई खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। कार्डियक अरेस्ट के चलते 75 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। मनीषा कोइराला ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि नाना और मनीषा की ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट रही थी और निजी जिंदगी में भी दोनों के अफेयर के चर्चों ने खूब तूल पकड़ा था। हालांकि, दोनों में से किसी ने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। पिछले महीने (सितंबर 2026) में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर रणबीर पुष्प ने खुलकर बात की थी। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

नाना पाटेकर के निधन पर मनीषा कोइराला ने जताया दुख

मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम पर नाना की एक तस्वीर पोस्ट की है और उन्हें श्रंद्धाजलि दी है। मनीषा ने दुख जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक महान अभिनेता, एक असाधारण व्यक्तित्व और अभिनय कला की सर्वश्रेष्ठ हस्ती के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। सिनेमा में उनका योगदान और एक्टिंग के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

इस फिल्म से बनी थी नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की जोड़ी

90 के दशक में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला कई फिल्मों में साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी सबसे पहले साल 1996 में फिल्म 'अग्नि साक्षी' में नजर आई और यहीं से इनके अफेयर की अफवाहों ने तूल पकड़ा था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। नाना पहले से शादीशुदा थे और दोनों की उम्र में भी लगभग 20 साल का फासला था। सवाल यह भी उठता रहा है कि क्या दोनों के बीच वाकई प्यार था या यह महज कोरी अफवाहें थीं? फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में इन सवालों के जवाब दिए थे।

nana patekar manisha koirala romance rumours TRUTH

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं? सालों से बिना तलाक के रह रही थीं एक्टर से अलग

दोनों के बीच कुछ तो था पर...

रणबीर पुष्प ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में फिल्म 'अग्नि साक्षी' के सेट पर नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के कथित रोमांस पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था, "दोनों के बीच कुछ तो था.... भगवान जाने वह दोस्ती थी या रोमांस, लेकिन दोनों बहुत करीब थे। सीन पर चर्चा करते थे और यही वजह है कि उनकी इंटेंस एक्टिंग और केमिस्ट्री स्क्रीन पर नजर आती थी।" रणबीर ने यह भी कहा था कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है या नहीं, इस बारे में जानने की उन्होंने कभी कोशिश नहीं की, लेकिन बाद में अखबारों में इस बारे में पढ़ने को मिला। उन्होंने कहा, "मैंने सेट पर ऐसा कुछ नहीं देखा था क्योंकि मुझे मेरे काम से मतलब रहता था... मैं सेट पर कुछ सीन देखता था और चला जाता था।"

nana patekar affair


यह भी पढ़ें- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।