Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

July Movie Release: अल्फा और धमाल 4 समेत जुलाई महीने में आ रही हैं ये बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

जुलाई महीने में सिनेमा लवर्स के लिए कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
Updated:- 2026-06-26, 17:55 IST
image

जुलाई महीना सिनेमा लवर्स के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं होने वाला है। इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का तड़का लगने जा रहा है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बड़े स्टार्स बेहतरीन कहानियों के साथ पेश होने वाले हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस महीने कौन-सी फिल्में आपको एंटरटेन करने आ रही हैं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको इसके माध्यम से बताएंगे कि जुलाई महीने में कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जानते हैं आगे...

अल्फा (Alpha) 

महीने की शुरुआत में ही वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश 'अल्फा' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं।

2 - 2026-06-26T162611.211

 उनके साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म की कहानी एक खतरनाक हत्यारे के शुरुआती दिनों और उसके बैकग्राउंड पर बनी है, जो फैंस को जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन का अहसास कराएगी।

इसे भी पढ़ें -स्कूल बंक करके राजेश खन्ना के घर के बाहर खड़ी रहती थीं यह एक्ट्रेस, फिर ऐसे सच हुआ साथ काम करने का सपना

बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do)

जुलाई के पहले हफ्ते में 'अल्फा' के साथ ही एक और दिलचस्प फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिलीज होने जा रही है। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर और चंकी पांडे जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ ही सीमा पाहवा और रचित सिंह भी कहानी को आगे बढ़ाते दिखेंगे। 

आई, नोबडी (I, Nobody)

साउथ सिनेमा के दीवानों के लिए 9 जुलाई को एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म 'आई, नोबडी' आ रही है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और पार्वती थिरुवोथु की दमदार जोड़ी मुख्य किरदारों में नजर आएगी। फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की जिंदगी पर है, जिस पर बैंक डकैती का झूठा आरोप लगा दिया जाता है।

1 - 2026-06-26T162608.075

धमाल 4 (Dhamaal 4)

कॉमेडी के शौकीनों के लिए इंद्र कुमार एक बार फिर 'धमाल' फ्रेंचाइजी का नया पार्ट लेकर पेश होने वाले हैं। 10 जुलाई को रिलीज होने वाली 'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन की पलटन फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने के लिए तैयार है। 

इसे भी पढ़ें - 'मैं अभी भी उबर नहीं पाई हूं', सुशांत सिंह राजपूत केस पर फिर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।