Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:42 AM IST

Mardaani 3 Trailer: शिवानी शिवाजी रॉय का फिर दिखा खौफनाक रूप, रोंगटे खड़े कर देगी रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस

Mardaani 3 Trailer: रानी मुखर्जी फिर अपनी नई फिल्म मर्दानी 3 के साथ हम सबके सामने पेश हुई हैं। इनके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इनके नए अंदाज के बारे में जानते हैं...
Updated:- 2026-01-12, 16:56 IST
mardaani 3

Mardaani 3 Trailer: हाल ही में आई रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। यह ट्रेलर लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वे बार-बार इसे देख रहे हैं। रानी मुखर्जी का नाम अच्छी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। हिंदी सिनेमा में उनके 30 साल पूरे कर चुके हैं और उन्होंने न केवल बेहतरीन फिल्मों में काम किया है बल्कि अपने किरदारों से दर्शकों का दिल भी जीता है। अब ये मर्दानी 3 के साथ हम सबके सामने पेश हो रही हैं। ऐसे में उनके अंदाज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मर्दानी 3 का ट्रेलर क्यों पसंद किया जा रहा है। पढ़ते हैं आगे...

मर्दानी 3 ट्रेलर कैसे लगा?

मर्दानी 3 ट्रेलर देखने के बाद लोग दोबारा से रानी मुखर्जी के फैन हो चुके हैं। रानी ने फिर से निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी राय का किरदार निभाया है। यह देश में लापता लड़कियों को बचाने में लगी हैं, जिसके खिलाफ इन्हें काफी खतरनाक जंग भी लड़नी पड़ी है। 

mardaani3

इस बार वे फिल्म में एक महिला विलन का किरदार निभाएंगी, जो 8 से 11 साल के बच्चों को किडनैप करती है और उनको बलि चढ़ाती है। ऐसे में रानी ने उन सभी लड़कियों को बचाने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली है। बता दे की रानी केवल इस मिशन में बच्चों को बचाती हैं बल्कि उन्होंने अम्मा निभा रही मल्लिका प्रसाद से टक्कर लेती नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म में रानी शैतान फिल्म एक्ट्रेस फेम जानकी बोदीवाला से भी टक्कर लेती दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़ें -  Golden Globes 2026: ओवेन कूपर बने गोल्डन ग्लोब जीतने वाले सबसे युवा कलाकार, टेयाना टेलर की एक्टिंग का भी चला जादू

इस फिल्म का डायरेक्शन अभिराज मिनावाला (Abhiraj Minawala) द्वारा किया गया है। वहीं, इस फिल्म की स्क्रीप्ट आयुष गुप्ता ने लिखी है। बता दें, इससे पहले आयुष गुप्ता रेलवे मैन प्रोजेक्ट में अपने काम को दर्शाते नजर आए हैं।

mardaani3 (3)

मर्दानी में जहां मानव तस्करी की भयानक सच्चाई सामने आई। वहीं, मर्दानी टू में सिस्टम को चुनौती देने वाले एक साइकोपैथ सीरियल रेपिस्ट की मानसिकता को दिखाया। वहीं, मर्दानी 3 में बच्चों को अगवा करने की कहानी पर्दे पर आ रही है। बता दें, कि मर्दानी 3 30 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें - वामिका के 5वें जन्मदिन पर भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, मदरहुड पर लिखा दिल जीत लेने वाला नोट; कहा- 'मैं अपने उस...'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।